फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में निखिल अव्वल

बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में निखिल अव्वल

Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में निखिल अव्वल
चित्र----------------
विज्ञापन

बालिका वर्ग में मुस्कान और बालक वर्ग में निखिल अव्वल
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ, 15 ब्लाक की टीमों ने किया प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सभी को हैरत में डाल दिया। प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में पहले दिन प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में 100 मीटर बालिका दौड़ में बेलखरनाथ ब्लाक की मुस्कान भारती ने सभी को पीछे छोड़ दिया, तो बालक वर्ग में संडवाचंद्रिका विकास खंड के निखिल सरोज अव्वल रहे।
शहर के स्पोर्ट्स स्टेडियम मेें मंगलवार से प्रारंभ हुई जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी। प्राथमिक वर्ग 100 मीटर बालिका वर्ग में बेलखरनाथ धाम ब्लाक की मुस्कान भारती प्रथम, संडवाचंद्रिका की खुशी पांडेय दूसरे और लालगंज की शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में संडवाचंद्रिका विकास खंड के निखिल सरोज प्रथम, लालगंज के कुंदन शर्मा दूसरे और रामपुर संग्रामगढ़ के निखिल तीसरे स्थान पर रहे। मिडिल वर्ग में बालिका 100 मीटर दौड़ में गौरा ब्लाक की बिंदु प्रथम, कुंडा की रश्मि पाल और लालगंज की साधना सरोज तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि बालक वर्ग में बेलखरनाथ ब्लाक के मो. रुस्तम प्रथम, मांधाता के अंकित श्रीवास्तव दूसरे और बाबागंज अंशू गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता का रंगारंग शुभारंभ डीएम शंभु कुमार ने दीप प्रज्जवलित करके किया। डीएम ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए नई पीढ़ी को शिक्षित और मजबूत बनाने के लिए बेहतर शिक्षा के साथ शारीरिक स्फूर्ति से व्यक्तित्व को रचनात्मक बनाने की अपील की। सीडीओ राजकमल यादव ने कहा कि बच्चों का यह प्रदर्शन देखकर लगता है कि अध्यापकों ने इन बच्चों को संवारने में काफी प्रयास किया है। इसके पूर्व बीएसए ने अशोक कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष इसी मैदान मंडलीय प्रतियोगिता भी होगी, जिसमें आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है। इस मौके पर सत्य प्रकाश जायसवाल, सुधीर कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक राम कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल, जिलामंत्री विनय सिंह, शाहआलम, प्रभाकर प्रताप सिंह, सुशील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट------------
प्रतियोगिता से बाहर हो गए शिवगढ़, सदर, नगर के बच्चे
नगर क्षेत्र के साथ ही विकास खंड शिवगढ़ और सदर में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता नहीं होने के कारण इन ब्लाकों के बच्चों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता से वंचित कर दिया गया। बीएसए ने बताया कि ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने वाले बच्चे ही जनपदीय रैली में भाग लेते हैं। मगर इन ब्लाकों में ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता ही नहीं हुई थी, इसलिए उन्हें जनपदीय प्रतियोगिता से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed