{"_id":"5b6c40004f1c1b9f3e8b5f77","slug":"201533820928-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबन की तलवार लटकी तो गायब डॉक्टर ने भेजा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निलंबन की तलवार लटकी तो गायब डॉक्टर ने भेजा इस्तीफा
Updated Thu, 09 Aug 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निलंबन की लटक रही तलवार से बचने के लिए 13 माह से गायब चल रहे चिकित्सक ने विभाग को अपना इस्तीफा भेज दिया है। अपने त्यागपत्र के पीछे लंबी बीमारी की वजह भी बताई है।
जिले के सरकारी अस्पतालों में तैनात दस डॉक्टर बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहें हैं। जिसमें लीलापुर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शौकत अली भी शामिल हैं। शासन के आदेश के बाद सीएमओ ने इन चिकित्सकों के घर पर तीन-तीन बार कारण बताओ नोटिस भेजवाया। चिकित्सकों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। ऐसे में गायब चल रहे डाक्टरों के खिलाफ सीएमओ ने निलंबन का पत्र भेज दिया। बुधवार के अंक में अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद लीलापुर पीएचसी पर तैनात डॉक्टर शौकत अली की नींद टूटी। 13 महीनों से बिना बताए गायब रहने वाले डाक्टर ने निलंबन की कार्रवाई के पहले ही अपना इस्तीफा सीएमओ को भेज दिया। जिसके पीछे कारण खुद को बीमार होना बताया है। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि डाक्टर शौकत अली ने इस्तीफा भेजा है।