{"_id":"599ae6d44f1c1bf5128b45a9","slug":"201503323860-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के जनरेटर से नहीं जगमगा रहीं सड़कें 17-54-18","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के जनरेटर से नहीं जगमगा रहीं सड़कें 17-54-18
Updated Mon, 21 Aug 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। बिन बिजली रात में शहर की सड़कों को रोशन करने की व्यवस्था चौपट होने लगी है। शहर के मुख्य मार्गो के किनारे लगी सोडियम लाइट व एलईडी को नगर पालिका ने जनरेटर से जोड़ रखा है। हालांकि बिजली गुल होते ही सड़कों पर अंधेरा ही रहता है। इससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
नगर पालिका की सड़कों के किनारे लगी मरकरी का कनेक्शन बिजली विभाग ने कर रखा है। बिजली जाने के बाद मरकरी बेमतलब साबित होती है। रोड पर सन्नाटा व अंधेरा पसर जाता है। समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने बिन बिजली सड़कों को रोशन करने की योजना बनाई थी। लाखों की लागत से जनरेटर व केबिल की खरीद हुई थी। अधिकांश सड़कों की मरकरी को पालिका ने अपनी केबिल खिंचा कर जनरेटर से जोड़ा था। योजना के मुताबिक बिजली गुल होते ही मरकरी जनरेटर से जलने लगती है।
हालांकि यह व्यवस्था इन दिनों ध्वस्त हो चुकी है। अम्बेडकर चौराहा, मीराभवन,, सिविल लाइंस, अस्पताल रोड, चौक कहीं पर भी बिजली गुल होने के बाद मरकरी नहीं जल रही। इसके अलावा बहुत सी लाइटें काफी दिनों से खराब पड़ी हैं। अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका अवधेश यादव ने बताया कि जनरेटर की कुछ केबिल रोड किनारे जमीन के नीचे से निकाल कर मरकरी से जोड़ी गई हैं। जिससे बिजली कटने के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर रोशनी रहे। यदि बिजली गुल होने पर मरकरी नहीं जल रही हैं तो इस बारे में पूछताछ की जाएगी।