फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   children injured in bus accident

हादसे में बस सवार 16 बच्चे घायल

Wed, 28 Jun 2017 08:19 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Wed, 28 Jun 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
children injured in bus accident
accident - फोटो : graphic

विज्ञापन
रानीगंज कैथौला। हाइवे पर खड़ी स्कूल बस में छात्रों के बैठने के दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस में सवार 16 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक छात्र को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी होने पर परिजनाें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने चालक समेत ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
लालगंज कोतवाली के रानीगंज कैथौला इलाके से कई छात्र रायबरेली जिले के सलोन स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल में पढ़ने के लिए जाते हैं। इस सत्र के पहले दिन बुधवार को स्कूल जाने के लिए छात्रों व अभिभावकाें में काफी उत्सुकता थी। सुबह साढ़े छह बजे ही स्कूल की बस रायपुर तियांई चौराह, बछवल आदि गांवों से छात्रों को लेकर रानीगंज कैथौला बाजार पहुंची। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बस खड़ी कर चालक सड़क किनारे खड़े छात्रों को बैठाने लगा। तभी लालगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने स्कूल बस में जोरदार टक्क र मार दी। इससे बस रोड को पार करती हुई गुमटी में जा घुसी।
विज्ञापन


हादसे में कृष्णा जायसवाल (9) पुत्र सुनील जायसवाल, शिवांश जायसवाल (6) पुत्र जयप्रकाश जायसवाल, प्रांजलि सिंह (12) पुत्र कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, आरुषी जायसवाल (9) पुत्र सुनील कुमार, महिमा अग्रहरि (14) व वैष्णवी (10) पुत्री महेश अग्रहरि, ध्रुव (5) पुत्र दिनेश कुमार, संस्कार (6) पुत्र महेश कुमार समेत रायपुर निवासी रितिक (12) पुत्र अशोक जायवाल, उत्कर्ष (8) व अंश (4) पुत्र अर्जुन जायसवाल, शिवम साहू (16) पुत्र श्रीराम साहू, रूपक (12) पुत्र तपन बंगाली, रिमी (10) पुत्री तपन बंगाली, रिषभ (8) पुत्र राकेश कुमार, व बछलव के सानू (10) पुत्र मनोज सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को स्थानीय लोग व अभिभावक अस्पताल ले गए। यहां गंभीर रूप से घायल छात्र शिवांश जायसवाल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर छात्रों के परिनजों में हड़कंप मच गया। आननफानन में सभी भागकर अस्पताल पहुंचे। बच्चों को सुरक्षित देखकर लोगों ने राहत की सांस ली। रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी ने हादसे के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को टोल प्लाजा के पास धर दबोचा। चालक समेत ट्रक को कोतवाली पुलिस की कस्टडी में दे दिया गया है। मामले में दिलीप राजपूत निवासी राजापुर कोतवाली सलोन रायबरेली ने ट्रक चालक पर लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाने का आरोप लगाते मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed