फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   20 hours roster in town area, supply not even in 8 hours

टाउन एरिया में 20 घंटे का रोस्टर, आपूर्ति 8 घंटे में भी नहीं

Mon, 20 Jul 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 hours roster in town area, supply not even in 8 hours
20 hours roster in town area, supply not even in 8 hours
जुलाई में भीषण गर्मी के बीच रानीगंज टाउन एरिया की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अव्यवस्था के चलते रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। कभी तार टूटने, कभी ट्रांसफार्मर फुंकने तो कभी लोकल फाल्ट की वजह से महज सात से आठ घंटे ही लोगों को बिजली मिल रही है। जबकि रोस्टर 20 घंटे का है। इससे लेकर नगर पंचायत के लोगों में गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन

रानीगंज विद्युत उपकेंद्र से रानीगंज टाउन एरिया व करीब 50 से अधिक गांव जुड़े हैं। एक फीडर से टाउन एरिया रानीगंज को और दूसरे से दूसरे से गांवों को आपूर्ति की जाती है। टाउन एरिया में निर्धारित रोस्टर 20 घंटे का है। मगर विद्युत अव्यवस्था के चलते लोगों को रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जुलाई में भीषण गर्मी में लोग बिजली कटौती का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन

आए दिन कभी फीडर फुंक रहा है, कभी जर्जर तार टूट रहे हैं तो कभी ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। दरअसल, ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड है। इससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। भीषण गर्मी में टाउन एरिया में निर्धारित 20 घंटे के रोस्टर के सापेक्ष 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। रात में सड़कों व मोहल्लों में अंधेरा छाया रहता है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में कटौती के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एसडीओ संतोष पटेल ने बताया कि बिजली की जो भी खामियां हैं, उन्हें जल्द ही दूर किया जाएगा। आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महीने में चार बार फुंक चुका ट्रांसफार्मर
उड़ैयाडीह विद्युत उपकेंद्र के पूरे सुजात गांव का ट्रांसफार्मर महीने भर चार बार फुंक चुका है। ऐसे में ग्रामीण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बाजार में अंधेरा छाया हुआ है। भीषण गर्मी में बिजली अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उपकेंद्र से लेकर वर्कशाप तक ग्रामीण चक्कर लगा रहे हैं। लोगों ने ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed