{"_id":"5e88d0298ebc3e6fd73c89fd","slug":"2-jamatis-became-quarantine-pratapgarh-news-ald2726109195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जमातियों को कराया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जमातियों को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन
निजामुद्दीन मरकज से लौटे दो जमातियों को जेठवारा पुलिस ने पतुलकी से पकड़कर क्वारंटीन कराया है। कोरोना की जांच के लिए दोनों को सैंपल लखनऊ भेजा गया है। पुलिस को देखकर तीन संदिग्ध मौके से भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
जेठवारा थाना क्षेत्र के पतुलकी निवासी दो लोग दिल्ली की मरकज में शामिल होने गए थे। कुछ दिनों पहले मानधाता इलाके के तीन लोगाें के साथ दोनों घर आ आए थे। पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो उसके होश उड़ गए। शनिवार को जेठवारा पुलिस ने पतुलकी में दबिश देकर दोनों जमातियाें को धर दबोचा। पुलिस दोनों जमातियों को लेकर अस्पताल गई। यहां दोनों जमातियों का स्वास्थ्य कर्मियों ने सैंपल निकाला। सैंपल कोरोना की जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।
सैपल के बाद पुलिस ने दोनों जमातियों को स्थानीय स्कूल में क्वारंटीन करा दिया। उधर पुलिस को देख पतुलकी के दोनों जमातियों के साथ आए तीन लोग भाग निकले। बताया जाता है कि भागने वाले तीनों मानधाना इलाके के रहने वाले हैं और ये भी निजामुद्दीन मरकज में शामिल होकर लौटे थे। पुलिस फरार होने वाले तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पतुलकी के दहशत में हैं और सैंपल की रिपोर्ट आने तक अफरा तफरी का माहौल है।