फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पट्टी और रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज

पट्टी और रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज

Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
पट्टी और रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज
पट्टी और रानीगंज सीएचसी अधीक्षक पर गिरी गाज
विज्ञापन

आपरेशन कायाकल्प योजना के कार्यों में लापरवाही पर बीईओ, डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सीएमओ के निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में 21 कर्मचारी अनुपस्थित मिलने और दस कर्मचारियों के लंबे से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने प्रभारी अधीक्षक को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। पट्टी सीएचसी में तैनात डाक्टरों का एक दिन का वेतन काटने को कहा है। रानीगंज सीएचसी अधीक्षक मनीष मौर्य के दो बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने पर वेतन भुगतान पर रोक लगाने और निलंबन के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा है।
गुरुवार को डीएम शंभु कुमार ने शासन की प्राथमिकता वाले 70 बिंदुओं की समीक्षा में पाया कि आपरेशन कायाकल्प के तहत 80 विद्यालयों में टाइल्स नहीं लगी। इस पर नाराजगी प्रकट करते हुए डीएम ने डीपीआरओ और बीईओ की फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं ग्रामीण, आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री सडक़ योजना, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, पीडी दयाराम यादव, डीडीओ सुदामा प्रसाद, सीएमओ डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीएम ने स्वच्छ भारत अभियान पुस्तक का किया लोकार्पण
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। डीएम शंभु कुमार ने डॉ. राधेश्याम मौर्य के द्वारा लिखी गई स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पुस्तक का लोकार्पण किया। कैंप कार्यालय के सभागार में डीएम ने लोकार्पण करने के बाद पुस्तक की सराहना की। डीएम ने कहा कि पुस्तक की भाषा बेहद सरल है, बेल्हा की स्वच्छता से संबंधित दो अध्याय इसमें शामिल हैं, निश्चय ही यह कार्य सराहनीय है। इस मौके पर सीडीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य डा. दयाराम मौर्य रत्न इंजी. रामअचल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed