फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लीलापुर में टाइनी शाखा संचालक से दो लाख लूटे 17-43-28

लीलापुर में टाइनी शाखा संचालक से दो लाख लूटे 17-43-28

Mon, 19 Feb 2018 08:16 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
लीलापुर में टाइनी शाखा संचालक से दो लाख लूटे 17-43-28
फोटो-18,19
विज्ञापन

लीलापुर में टाइनी शाखा संचालक से दो लाख लूटे
ग्रामीणों के दौड़ने पर फायर करते हुए भाग निकले लुटेरे, साहबगंज बाजार के करीब हुई घटना
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी से भागने में कामयाब रहे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/लीलापुर। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के साहबगंज बाजार के करीब सोमवार दोपहर एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (टाइनी शाखा) संचालक से बाइक सवार नकाबपोश तीन लुटेरों ने तमंचे के बल पर दो लाख रुपये लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे लीलापुर पुलिस चौकी के करीब से होते हुए भाग निकले। घटना के बाद पहुंची लालगंज पुलिस पूछताछ करने के बाद लुटेरों की तलाश में भागदौड़ करने लगी। तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ित से पूछताछ की।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर निवासी श्रीलाल रजक (35) पुत्र रामसुख ने साहबगंज बाजार में एसबीआई की टाइनी शाखा खोल रखी है। सोमवार की सुबह वह अपनी बाइक से लीलापुर एसबीआई गया। वहां ग्राहकों को रुपये देेने के लिए 2 लाख 27 सौ रुपये निकाले। रुपये बैग में रखकर वह बाइक से अपने कार्यालय की ओर चल पड़ा। तुलापुर गांव की सीमा पार करने के बाद साहबगंज बाजार की ओर बढ़ा, तभी पीछे से आए अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही तमंचा सटाकर उससे रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आसपास मौजूद लोगों के साथ ही राहगीर दौड़े। ग्रामीणों से बचने के लिए लुटेरों ने तीन-चार फायर कर दिए। जिसके बाद लोग पीछे हट गए और बदमाश लीलापुर की ओर भाग निकले। हैरत की बात यह थी कि लीलापुर पुलिस चौकी से चंदम कदम पहले शमशेरगंज बाजार की ओर जाने वाले मार्ग से लुटेरे आसानी से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस बदमाशों के पीछे भागी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मौके पर पहुंचे लालगंज कोतवाल ने पीड़ित से जानकारी ली। लगभग तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने पीड़ित से जानकारी लेने के बाद पुलिस से पूछताछ की।
विज्ञापन


इनसेट-
बैंक पहुंचे एसपी, सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया
लुटेरों की तलाश में जुटी लालगंज पुलिस ने लीलापुर स्थित एसबीआई में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। मौके पर पहुंची स्वॉट टीम भी घटना की पड़ताल करने लगी, लेकिन काफी देर तक माथापच्ची करने के बाद भी पुलिस को लुटेरों की बाबत कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस को शंका थी कि लुटेरे बैंक से ही टाइनी शाखा संचालक का पीछा कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक बैंक पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों की मानें तो बैंक के बाहर लगे कैमरे में बदमाश कैद हो गए हैं। हालांकि बाइक की तेज रफ्तार और नकाब लगाने के कारण पुलिस लुटेरों को पहचानने में कामयाब नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
एसपी ने पुलिस की नाकामी का गुस्सा पीड़ित के भतीजे पर उतारा
जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने पुलिस अधीक्षक की झल्लाहट बढ़ा दी है। लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार के करीब टाइनी शाखा संचालक श्रीलाल रजक से रुपये लूटने की घटना पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम मौके पर पहुंचे। एसपी के पहुंचने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच पीड़ित श्रीलाल रजक का भतीजा सुशील रजक मौके पर पहुंचा। वह घटना की बाबत कुछ बोलने लगा। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में सिपाहियों ने उसे कई थप्पड़ जड़ते हुए वहां से भगा दिया। लालगंज कोतवाल ने पहुंचते ही पीड़ित संचालक के पास मौजूद मीडियाकर्मियों पर अपनी भड़ास निकाली थी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक के इशारे पर पुलिसकर्मियों ने मीडियाकर्मियों को तस्वीरें खींचने से रोक दिया। वह मीडियाकर्मियों से दूरी बनाए रखे। घटना से जुड़े सवाल पूछना तो दूर वह किसी को करीब फटकने नहीं दे रहे थे।



ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम में गया था शामिल होने
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर ट्रक से कुचलकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के पूरे खुशई निवासी सूरज सिंह (22) पुत्र सुरेंद्र सिंह रविवार की रात पड़ोस में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। आधी रात को गांव के करीब ही बेकाबू ट्रक ने सूरज को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक सूरज 15 दिन पहले दिल्ली से घर लौटा था। वह घर से शादी में शामिल होने के लिए निकला था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मृतक मोहनगंज स्थित कालिका इंटर कॉलेज के संस्थापक का प्रपौत्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed