फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1842 cardholders soared during lockdown

लॉकडाउन के दौरान बढ़ गए 1842 कार्डधारक

Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
1842 cardholders soared during lockdown
rashan card
लॉकडाउन के दौरान बढ़ गए लॉकडाउन के दौरान जिले के 1842 राशनकार्डधारक और बढ़ गए हैं। हालांकि अभी तक आनलाइन कराने वालों को 90 दिन बाद राशन देने की बात करते थे, मगर अफसरों के हस्तक्षेप के चलते लोगों को फ्री चावल दिया गया। इधर विभागीय अफसरों ने कोटेदारों को अधिकृत कर दिया है कि अगर वह किसी को पात्र समझते हैं, तो उसका राशनकार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 5,84,764 राशनकार्ड धारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन मिलता था। मगर लॉकडाउन के दौरान खाने-पीने की समस्या उत्पन्न होने पर 1842 राशनकार्ड और बन गए हैं। हालांकि यह सभी राशनकार्ड अधिकारियों के हस्तक्षेप पर बढ़े हैं। अभी तक विभाग भी मान रहा था, कि जो राशनकार्ड बने हुए हैं वह पर्याप्त हैं।
विज्ञापन

दरअसल में सूबे में योगी सरकार के बनते ही सपा शासनकाल में बने लगभग 21,000 राशनकार्डो को अपात्र बताकर निरस्त कर दिया गया था। इसके स्थान पर नए पात्रों का भी चयन किया था। इसमें कुछ राशनकार्ड धारक गुटबाजी के शिकार भी हुए थे। हालांकि लॉकडाउन जब अफसरों के पास पहुंचे, तो उनका राशनकार्ड दूसरी बार बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ सुनील कुमार ने बताया कि जो पात्र है, उसका राशनकार्ड बनाया जा रहा है। अधिकारी प्रतिदिन गांव का सर्वे कर रहे हैं जो पात्र उसका राशनकार्ड बनाकर राशन प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed