फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्राचार्य नियुक्ति से पहले विवि से लेनी होगी अनुमति

प्राचार्य नियुक्ति से पहले विवि से लेनी होगी अनुमति

Sun, 17 Mar 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य नियुक्ति से पहले विवि से लेनी होगी अनुमति
प्राचार्य की नियुक्ति से पहले विवि से लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन

प्रतापगढ़। प्रबंधतंत्र को महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त करने से पहले विश्वविद्यालय से अनुमति लेनी होगी। राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के कुलसचिव शेषनाथ पांडेय ने वित्तपोषित महाविद्यलयों को निर्देश जारी किया है। महाविद्यलयों में प्राचार्य नियुक्ति के संबंध में कहा गया कि कुछ प्रबंधतंत्र वरिष्ठता क्रम को ध्यान में न रखते हुए शिक्षकों को कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त कर रहे हैं। प्रबंधतंत्र को निर्देश दिया गया है कि कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्ति से पहले विश्वविद्लय से अनुमति लें। उसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करें।

उत्तरपुस्तिकाएं न भेजने से विवि नाराज
प्रतापगढ़। उत्तरपुस्तिकाएं न भेजने पर राज्य विश्वविद्यालय ने नाराजगी जताई है। दिसंबर माह में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा संपन्न कराई गई थी। विश्वविद्यालय ने आदेश दिया था कि 80 फीसदी अंक पाने वाले परीक्षार्थियों की उत्तरपुस्तिकाएं और प्रोजेक्ट वर्क परीक्षा संपन्न होने के बाद विश्वविद्यालय को भेजा जाए। अधिकांश महाविद्यलयों में परीक्षकों ने 80 फीसदी से अधिक अंक दिए, लेकिन एक माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। जिससे अभी तक परीक्षाफल जारी नही किया जा सका। परीक्षा नियंत्रक डॉ विनीता यादव ने उत्तरपुस्तिकाएं भेजने के लिए महाविद्यलयों को निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed