फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आठ घंटे हाईवे पर ठप रहा आवागमन

आठ घंटे हाईवे पर ठप रहा आवागमन

Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
आठ घंटे हाईवे पर ठप रहा आवागमन
फोटो-
विज्ञापन

आठ घंटे हाईवे पर ठप रहा आवागमन
यातायात व्यवस्था ध्वस्त, बाइकों का निकलना भी हो गया था दुश्वार
सई नदी पुल पर खराब ट्रक ने बढ़ा दी लोगों की मुसीबत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सोमवार की सुबह सई नदी पुल पर ट्रक खराब हो गया। जिससे प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। यहां तक कि बाइकों का निकलना दुश्वार हो गया। यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। करीब आठ घंटे तक जाम की समस्या ने लोगों को मुसीबत में डाल दिया था।
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सोमवार की सुबह एक ट्रक खराब हो गया। इससे पुल पर जाम लगने लगा। धीरे-धीरे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर के हर मार्ग पर जाम लग गया। जाम से शहर में आने वाली बसें, मैजिक, टेंपो फंस गए। सुबह छह बजे से लगा जाम दोपहर दो बजे समाप्त हो सका। इस दौरान चिलबिला की ओर वाहनों का काफिला सोनावां तक जा पहुंचा। चिलबिला बाजार भी जाम की गिरफ्त में फंसा रहा। दूसरी ओर जोगापुर तक वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। आगे निकलने की होड़ में चार पहिया वाहन चालकों ने लोगों की मुसीबत और भी बढ़ा दी। जिसे दूर करने में यातायात व सिविल पुलिस को पसीना छूट गया। हर कोई जाम में फंसने के बाद खुद को असहाय महसूस कर रहा था। ट्रक बनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन जाम खत्म कराने में ट्रैफिक व सिविल पुलिस को एक घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

इनसेट----
पीछे फंसे लोगों ने बदला रास्ता
सई पुल पर लगे जाम से हर कोई जूझता रहा। यहां तक कि मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। हालांकि लोगों ने उसे दूसरे रास्ते से निकलवाकर अस्पताल भेजा। जाम में फंसे लोगों ने रास्ता बदल दिया। अनजान लोग जाम की चपेट में फंसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
जेल रोड क्रासिंग से चौक तक लगा रहा जाम
सई नदी पुल पर ट्रक खराब होने के बाद पट्टी की ओर जाने वाले लोग जेल रोड क्रासिंग का रास्ता पकड़कर भागे, लेकिन नाकामी हाथ लगी। यहां भी जाम लगा रहा। क्रासिंग बंद होने के बाद जाम चौक घंटाघर तक पहुंच गया। गलियों में भी जाम की समस्या देखने को मिली। ईरिक्शा की वजह से लोगों का गलियों से भी निकलना मुश्किल हो गया था।

इनसेट---
तमाशबीन बने रहे पुलिसकर्मी
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर जाम की शिकायत लोग बराबर पुलिस अधिकारियों से करते रहे, लेकिन कोई भी जाम खुलवाने के लिए समय पर नहीं पहुंचा। सदर चौराहे से लेकर ओवरब्रिज और चिलबिला चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी और यातायात विभाग के होमगार्ड तमाशबीन बने रहे। शहर की यातायात व्यवस्था होमगार्डों के कंधे पर रहती है। सोमवार को वह बेबस नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed