फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जवानों की शहादत से चौतरफा गम, गुस्सा और उबाल

जवानों की शहादत से चौतरफा गम, गुस्सा और उबाल

Fri, 15 Feb 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
जवानों की शहादत से चौतरफा गम, गुस्सा और उबाल
जवानों की शहादत से चौतरफा गम, गुस्सा और उबाल
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल हजारों लोगों ने शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
निकाले कैंडिल मार्च, हुई श्रद्धाजंलि सभा, लोगों ने एक स्वर में की निंदा
मस्जिदों में जुमे की नमाज में शहीदों के परिवारों के लिए नमाजियों ने मांगी दुआएं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 42 जवानों की शहादत से शुक्रवार को जिलेभर में गम, गुस्सा और उबाल रहा। घटना से लोग दुखी थे तो पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के खिलाफ लोगों में उबाल था। अमर उजाला की पहल पर जिलेभर में हजारों लोगों ने जगह-जगह श्रद्धांजलि दी। कैंडिल मार्च निकाला। स्कूलों में जगह-जगह बच्चों ने कैं डल मार्च निकाला। शहीद जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। मस्जिदों व मदरसों में भी शहीद जवानों के लिए दुआ मांगी गई। घटना से आक्र ोशित लोगों ने कहा कि आतंकियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ हम सभी एकजुट होकर देश के साथ हैं।
इनसेट---------------------
जगह-जगह फूंके गए पाकिस्तान के पुतले
न्यायायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता, निकाला शांति मार्च
पुलवामा में हुए आतंकी हमले लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्ष लीलाधर दूबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद यहां से डीएम आवास पहुंचकर न्यायायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव दिया। डीएम सभागार में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुुंचे। यहां मोदी अब इंसाफ करो, सभी पार्टियां एकजुट हों के नारे लगाए। इस अवसर पर दीपक मिश्र, शेष बहादुर सिंह, आशीष श्रीवास्तव, चंद्र प्रताप, रामप्रताप मिश्र आदि मौजूद रहे। इसी तरीह वकील परिषद द्वारा आयोजित शोकसभा मेें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद पाकिस्तान की देश विरोधी गतिविधियों पर सवाल खड़े किए गए। इस अवसर पर रामप्रसाद त्रिपाठी, स्वामीनाथ शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, सुरेशनारायण तिवारी, श्यामलाल शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, चिंतामणि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट----------------------------
एबीवीपी ने पाकिस्तान व आतंकवाद का फूंका पुतला
पुलवामा में आतंकी हमले को कायरना करार देते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला फूंका। जिला संयोजक शिवम पांडेय व नगर मंत्री अर्पित तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ता एमडीपीजी कालेज के सामने पुतला दहन किया। विरोध में जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान को इसका मुहतोड़ जवाब मिलना चाहिए। घटना को लेकर पूरे देश में उबाल है। इस अवसर पर सुधांशु रंजन, सुंदरम तिवारी, अभिषेक पांडेय, प्रशांत सिंह, विशाल केसरवानी, शोभित, सत्यम, प्रियम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------------------
उबल रहा है देश, आतंकवादियों को दें मुहतोड़ जवाब
एलायंस क्लब इंटरनेशनल के तत्वावधान में शुक्रवार को पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के जोनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार न जाने पाए। कायराना हरकत करने वाले आतंकवादियों को इसका जवाब मिलना चाहिए। इस अवसर डा. दयाराम मौर्य रत्न, डा. शिवानी मातनहेलिया, राकेश कनौजिया, लीलाधर दूबे, दीपके मिश्र, ठाकुर प्रकाश सिंह, भाजना नेता कुंज बिहारी, राजीव सिंह, दुर्गेश सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट--------------------
पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाओ
पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसके पूर्व ट्रेजरी चौराहे पर पुतला फूंका। घटना की निंदा करते हुए पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की मांग की। इस अवसर पर रामआसरे पाल, विमल सिंह, आशुतोष सिंह, शुभम सिंह, रजनीश तिवारी, अखिलेश कुमार, सुचित सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट-----------------------
माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी ने कहा, कायरना हरकत
माइनारटीज वेलफेयर सोसाइटी की बैठक शुक्रवार को रमजान मंदिर के पल्टन बाजार में मौलाना ताजदार अहमद की अध्यक्षता में हुई। ताजदार अहमद ने कहा कि पुलवामा की घटना की जितनी भी निंदा करें, कम है। जवानों की शहादत बेकार न जाने पाए। इसका जवाब पाकिस्तान को मिलना चाहिए। यह घटना पाकिस्तान की कायरता का प्रतीक है। इस अवसर पर इसरार अहमद अध्यक्ष एमआईएम, वासिफ जिला सचिव समाजवादी पाटी, जफरू हसन, इमामुद्दीन, अब्दुल कयूम, वासिफ खान, इंसाफ अली आदि मौजूद रहे।
इनसेट------------------
जलाए पाकिस्तान के झंडे, विरोध में की नारेबाजी
आल इंडिया रूलर्स बार एसोसिएशन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मेें शोक सभा का आयोजन हुआ। पुलवामा मेें शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद नोरबाजी करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा लगाकर आक्रोश जताया। इस अवसर पर रूलर्स बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा, पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेक त्रिपाठी, लालगंज अध्यक्ष विकास मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, अंजनी सिंह, रोहित शुक्ल, विद्यासागर शुक्ल, नीरज राय, सुभाष चंद्र सिंह, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
इनसेट------------------
बेकार नहीं जाएगी शहीदों की शहादत: हरिओम
बाबागंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने कहा कि सीआरपीएफ के जवानों पर कायरता पूर्ण आतंकी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। शहीदों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला महामंत्री अशोक मिश्रा ने कहा कि इस आतंकी घटना पर प्रधानमंत्री चुप नहीं बैठेंगे। इसका मुहतोड़ जवाब देंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवानंद त्रिपाठी, राजेश सिंह, राय साहब, सत्येंद्र पांडेय, गोकुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी गिरीश पांडेय, रवींद्र पटेल, शुभम मिश्रा, विनोद दूबे आदि मौजूद रहे।
इनसेट------------------------
शहीदों के परिजनों को मिलें एक-एक करोड़
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की बैठक राजाभैया के कैं प कार्यालय प्रताप सदन में हुई। प्रदेश प्रभारी विधायक विनोद सरोज ने कहा कि सरकार जवाबी कार्रवाई करे। अब समय आ गया है। इनको, इनकी भाषा में ही जवाब मिलना चाहिए। वरिष्ठ नेता डा. केएन ओझा, जिला प्रभारी रामअचल वर्मा, सह प्रभारी विवेक त्रिपाठी, अबू जैद गुड्डू, अनिल कुमार सिंह, विनय सिंह, रामप्रकाश सरेाज, प्रवीण चतुर्वेदी ने शहीद जवानों के परिवारीजनों को एक-एक करोड़ रुपये देने की मांग की।

इनसेट-----------------------
स्कूली बच्चों ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि
शहर के वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद जवानों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की। निदेशक राकेश सिंह एवं निदेशिका अलका सिंह ने घटना की निंदा की। कटरा रोड स्थित बीएसएस एकेडमी में बच्चों ने शहीद जवानों को कैं डल जलाकर श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य दुष्यंत सिंह ने कहा कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। शहर के केपी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उदयभान सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों, क र्मचारियों एवं बच्चों ने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अनिल कुमार सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, रवि प्रकाश मिश्र, दिनेश कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार सिंह, संजय सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। कुसमी स्थित सरोजनी इंटर कालेज में बच्चों ने नम आंखों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी तरह साकेत गल्र्स पीजी कालेज में पुलवामां के शहीदों के प्रति श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं ने देश की सेनाओं के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव ने आतंकी हमले की निंदा की। इसी तरह वल्र्ड आफ वुमेन एजेशकन के परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छात्र-छात्राओं ने देश की जवानों के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed