{"_id":"5c48b813bdec22105574def1","slug":"181548269587-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का तालाब, विभाग ने लिया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा का तालाब, विभाग ने लिया भुगतान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में करोड़ों रुपये के हुए खेल का खुलासा करने के लिए प्रमुख सचिव को शिकायती पत्र सौंपा गया है। सिंचाई बंधु के जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि मनरेगा के जो तालाब खुदे हुए हैं, उसे विभाग ने अपना दिखाकर करोड़ों का खेल किया है।
कागज पर काम कराने को लेकर चर्चा में रहने वाला सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के खेल का खुलासा शासन से गठित होने वाली टीम करेगी। सिंचाई बंधु के जिलाउपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने प्रमुख सचिव से मुलाकात कर विभागीय खेल की सच्चाई बताई है। प्रमुख सचिव को दिए शिकायती पत्र में कहा गया है कि सांगीपुर और लालगंज विकास खंड में मनरेगा के तहत जो तालाब खुदे हुए थे, अफसरों ने उसे अपना दिखाकर लाखों रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया है। सांगीपुर में चैकडैम और घटिया नाली के निर्माण में व्यापक पैमाने पर खेल किया गया है। जिले में स्थाई अधिकारी की तैनाती नहीं होने से विभागीय कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।