फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   64,875 ‘ईमानदार’ किसानों को मिल सकता है ब्याज माफी का लाभ

64,875 ‘ईमानदार’ किसानों को मिल सकता है ब्याज माफी का लाभ

Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
64,875 ‘ईमानदार’ किसानों को मिल सकता है ब्याज माफी का लाभ
64,875 ‘ईमानदार’ किसानों को मिल सकता है ब्याज माफी का लाभ
विज्ञापन

फसली ऋण लेने वाले किसानों को चुकता करना होता है चार प्रतिशत ब्याज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मोदी सरकार अगर नियमित कर्ज चुकाने वाले किसानों का ब्याज माफ करती है तो जिले के 64,875 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। केसीसी ऋण लेने वाले यह किसान नियमित रूप से कर्ज की अदायगी कर रहे हैं। इसमें अगर ब्याज माफ होता है तो किसानों को लाखों रुपये का फायदा होगा।
मोदी सरकार अब उन किसानों का ब्याज माफ करने की ऐलान करने वाली है जो कर्ज लेने के बाद नियमित रूप से अदायगी कर रहे हैं। सरकार के इस फैसले से जिले के 64,875 किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ऐेसे किसान हैं, जिन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंकों से केसीसी ऋण ले रखा है। फिलहाल सात फीसदी ब्याज दर पर अल्पावधि कर्ज पर ब्याज में चार फीसदी ब्याज की माफी से भी लगभग 13,429 किसानों को लाभ मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार की ओर से इस दिशा में हो रही पहल की जानकारी होने के बाद अब किसान गुणा-गणित करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

यूपी सरकार के कर्जमाफी से उन किसानों को गहरा झटका लगा था जो बैंकों से कर्ज लेने के बाद नियमित रूप से भुगतान कर रहे थे। योगी सरकार ने ऐसे किसानों का एक लाख रुपये माफ किया है, जो कर्ज लेने के बाद चुकता नहीं किए थे। योगी सरकार का मानना था कि यह किसान असमर्थता के चलते कर्ज की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
52,125 किसानों के माफ हो चुके हैं 231.23 करोड़ रुपये
योगी सरकार की कर्जमाफी की घोषणा से जिले में 52,125 किसानों का 231.23 करोड़ रुपये का कर्ज माफ हो चुका है। यह किसान ऐेसे हैं जिनका खाता एनपीए हो चुका था। इन किसानों का एक-एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है।

वर्जन-----
बैंकों से कर्ज लेने वाले वही किसान नियमित रूप से किश्त की अदायगी करते हैं जो ईमानदार होते हैं। फिलहाल उनके नियमित भुगतान में बैंककर्मियों का भी सहयोग रहता है।
अनिल कुमार, एलडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed