फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अब तक की सबसे सर्द रही शनिवार की रात

अब तक की सबसे सर्द रही शनिवार की रात

Sun, 16 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अब तक की सबसे सर्द रही शनिवार की रात
फोटो 00
विज्ञापन

अब तक की सबसे सर्द रही शनिवार की रात
पछुआ हवाओं ने तीन डिग्री लुढक़ाया पारा, 6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, कांपे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शनिवार की रात अब तक की सबसे सर्द रात रही। रातभर कड़ाके की ठंडक से लोग कांपते रहे। पश्चिमी हवाओं ने अपनी मंद चाल से तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढक़ा दिया। रविवार को भोर में घरों व चौराहों पर अलाव भी जले। अधिकतम तापमान 23.4 व न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो जल्द ही कड़ाके की ठंड पडना शुरू हो जाएगी।

इस बार दिसंबर माह की शुरुआत से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई। ठंड का अहसास शुरू हो गया। महज पखवारे भर के भीतर ही अधिकतम तापमान में 10 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में इससे भी अधिक गिरावट आई। अधिकतम तापमान लुढक़र 24 व 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 व 9 डिग्री सेल्सियस पर रहा। धूप के असर में नर्मी आ गई। लोग स्वेटर, जैकेट में दिखने लगे। शनिवार की रात इस सीजन में अब तक की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान लुढक़ कर 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि अधिकतम तापमान में भी एक अंक की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को रात दस बजे के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। पश्चिमी हवांए भी मंद गति में बह रही थीं। गलन का अहसास भी बना रहा। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर लोग कांपते नजर आए। रविवार को भोर में गांवों एवं चौराहों पर जगह- जगह अलाव भी जले। हालांकि सुबह पुरवा हवाओं के असर से दिनभर मौसम सामान्य रहा। शाम होते ही फिर ठंड ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। जल्द ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed