फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अमेठी ने जीता उद्घाटन मैच 17-35-19

अमेठी ने जीता उद्घाटन मैच 17-35-19

Fri, 06 Oct 2017 06:11 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
अमेठी ने जीता उद्घाटन मैच 17-35-19
प्रतापगढ़। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अमेठी जिले के वशी हैदर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेल्हा के संगम इंटरनेशनल स्कूल को हराकर अपने नाम कर लिया है। जबकि दूसरा मैच आत्रेय अकेडमी ने वाराणसी की टीम को हराकर जीता। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम शंभू कुमार ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


शहर के न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल फुलवरिया में 30 जिलों के सीबीएसई के 73 कॉलेजों की 95 टीमें खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। बेल्हा में पहली बार राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम शंभू कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि विद्यार्थी अनुशासन में रहकर ही आगे बढ़ सकते हैं। न्यू एंजिल्स की बालिकाओं ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना के साथ ही प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। स्कूल की प्रबंधक डॉ. शाहिदा ने डीएम और अतिथियों का स्वागत किया। अंडर 17 कबड्डी प्रतियोगिता में अमेठी जिले के वशी हैदर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बेल्हा के संगम इंटरनेशनल स्कूल टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन


अंडर 19 में हुई प्रतियोगिता में आत्रेय अकेडमी के बच्चों ने वाराणसी के लिट्रा पब्लिक स्कूल की टीम को हराकर जीत दर्ज की है। बालिका वर्ग अंडर 17 में हुई प्रतियोगिता में न्यू एंजिल्स की बालिकाओं ने बृजबिहारी सहाय स्कूल की टीम को पराजित किया। जबकि इंटरनेशनल हिंदू स्कूल वाराणसी की बालिकाओं ने बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल इलाहाबाद की टीम को पटखनी दी है। इस मौके पर पर्यवेक्षक पुष्पेंद्र सिंह, प्रिंसिपल वीके सोनी, श्री किशोर अग्रवाल, रोशनलाल उमरवैश्य, डॉ. विंध्याचल सिंह, डॉ. पीयूषकांत शर्मा, शैलेंद्र मिश्र, आनंद मोहन ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed