{"_id":"595f91524f1c1b6b1c8b487c","slug":"181499435346-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाला, जमीन में दफना दिया बच्चों का निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाला, जमीन में दफना दिया बच्चों का निवाला
Updated Fri, 07 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा। एमडीएम के खाद्यान्न में घालमेल की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने आठ बोरी खाद्यान्न जमीन से खोदकर निकलवाया। इसमें गेहूं और चावल मिला हुआ था। इसे जमीन में दबा दिया गया था। इसके बाद विद्यालय के गोदाम में 49 बोरी चावल और 53 बोरी गेहूं पाया गया। इसका विद्यालय प्रशासन कोई रजिस्टर नहीं दिखा पाया। एसडीएम ने विद्यालय के दो शिक्षकों की सुपुर्दगी में गोदाम में ही पूरा राशन सील करा दिया। इसके बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
मानिकपुर इंटर कालेज के प्रबंधक सतीश शर्मा ने जिलाधिकारी को विद्यालय में एमडीएम के राशन में घालमेले होने की सूचना दी थी। इस पर उन्होंने एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम मौके पर पहुंचे तो विद्यालय के एक कोने में खरपतवार रखा हुआ था और मिट्टी खोदी गई थी। इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष रामनरेश फौजी को बुलाया गया। उनके निर्देश पर सफाईकर्मियों ने वहां खोदाई की तो मिट्टी में गेहूं चावल दबा मिला। इसके बाद इसे बोरी में भरा गया तो यह आठ बोरी निकला। इसके बाद स्टोर रूम में 53 बोरी गेहूं और 49 बोरी चावल भी मिला। इसका स्टाक रजिस्टर मांगा गया तो विद्यालय के प्रिंसिपल नहीं दे सके। हालांकि कार्रवाई के बारे में वह यही कहते रहे कि उन्हें तो कुछ मालूम ही नहीं है। इसके बाद एसडीएम आरबी वर्मा ने गोदाम में ही सारा राशन सील करा दिया। इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय के सहायक अध्यापक राकेश आर्या व प्रवक्ता रमाकांत मौर्य को दे दी। एसडीएम के साथ आपूर्ति निरीक्षक अनिल कुमार सोनकर व एबीआरसी सुशील तिवारी भी रहे। एसडीएम ने बताया कि पूरी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेज दी गई है।