फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   176 booths are vulnerable and 582 polling places are critical

Pratapgarh News: 176 बूथ वल्नरेबल व 582 मतदेय स्थल क्रिटिकल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
176 booths are vulnerable and 582 polling places are critical
लोकसभा चुनाव में प्रभावशाली लोगों की दबंगई के चलते कुछ मतदाता अपने घरों से मत देने नहीं निकल पाते। प्रशासन ने ऐसे 176 बूथों को वल्नरेबल व 582 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल घोषित करते हुए इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदेय स्थलों की मैपिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसमें कुल 176 बूथों और 654 व्यक्तियों को वल्नरेबल घोषित किया गया है।
विज्ञापन

इसी के साथ 582 मतदेय स्थलों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। इन मतदेय स्थलों के साथ व्यक्तियों की निगरानी के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे, ताकि मतदान के दिन कोई व्यवधान न उत्पन्न हो सके। मतदान प्रभावित करने के लिए मतदाताओं को रोकने वालों पर पुलिस व प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा वर्ष 2019 के चुनाव में 1665 मतदान केंद्र और 2616 बूथ थे। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 1671 मतदान केंद्र और 2812 बूथ हो गए हैं। प्रतापगढ़ व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीमों ने मतदेय स्थलों की मैपिंग की थी, जिसमें वल्नरेबल व क्रिटिकल बूथ सामने आए हैं।




लोकसभा चुनाव के लिए क्रिटिकल एवं वल्नरेबल के आधार पर मतदान केंद्र, स्थल, मोहल्लों व व्यक्तियों को चिह्नित कर लिया गया है। यहां सुरक्षा के इंतजाम के साथ संबंधित व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी की जाएगी।
- सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed