फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बूथ पर मतदान कार्मिकों को मिलेगा आरओ वाटर

बूथ पर मतदान कार्मिकों को मिलेगा आरओ वाटर

Sun, 14 Apr 2019 01:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
बूथ पर मतदान कार्मिकों को मिलेगा आरओ वाटर

विज्ञापन
बूथ पर मतदानकार्मिकों को मिलेगा आरओ वाटर
रसोइयां बनाएंगी खाना, प्रधान पहुंचाएंगे 2616 बूथों पर पानी
पहली बार जिला प्रशासन की पहल, जारी हुआ आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भीषण गर्मी में मतदान कराने के लिए बूथों पर जाने वाले मतदानकार्मिकों को इस बार दूषित जल नहीं पीना होगा। जिला प्रशासन की पहल पर सभी बूथों पर आरओ पानी मुहैया कराया जाएगा। पानी से होने वाले संक्रमण से मतदानकार्मिकों को बचाने के लिए यह पहल की गई है। स्कूलों में तैनात रसोइया समय-समय पर नाश्ता और खाना बनाएंगी और मतदान कर्मियों को मतदेय स्थल पर ही खाना मिलेगा।
जिले में छह और बारह मई को 2616 बूथों पर होने वाले मतदान में कर्मचारियों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। मतदान के दिन गंदा पानी पीने से कोई कर्मचारी बीमार न होने पाए, इसके लिए आरओ का शुद्ध पानी मुहैया कराने की तैयारी है। भीषण गर्मी में ताजा खाना मुहैया कराने के लिए स्कूलों में तैनात रसोइयां को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी पत्र में सभी प्रधानों को बूथों पर आरओ का पानी मुहैया कराने को कहा गया है। साथ ही हेडमास्टरों को नाश्ता और खाते के लिए प्रबंध करने को कहा गया है। अगर किसी बूथ पर कोई कर्मचारी बीमार होता है तो सबसे पहले पानी की ही जांच की जाएगी। कुछ बूथ ऐसे हैं, जो इंटर कालेजों और साधन सहकारी समितियों में बनाए गए हैं। उन पर तैनात होने वाले कर्मचारियों को भी खाना नाश्ता देने की जिम्मेदारी गांव के प्रधानों को सौंपी गई है। फिलहाल जिला प्रशासन ने पहली बार इतना बड़ा फैसला लिया है कि सभी बूथों पर मतदान कार्मिकों को साफ पानी पीने को मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन--------
जिले के सभी प्रधानों और प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर मतदान कार्मिकों को नाश्ता और भोजन के साथ ही आरओ का पानी मुहैया कराने को कहा गया है। मतदान कार्मिकों के खान-पान पर जो खर्च आएगा, उसका भुगतान ग्राम पंचायत से कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रोहन वैश्य, एडीएम।

मां चंद्रिकादेवी धाम में 1001 कन्याओं का हुआ भोज
संडवाचंद्रिका (ब्यूरो)। मां चंद्रिकादेवी धाम परिसर में रामनवमी के अवसर पर मेला कमेटी ने 1001 कन्याओं का भोज कराया। मेला कमेटी के अध्यक्ष हरिमंगल सिंह और अर्जुनपुर गांव के प्रधान राम सिंह ने कन्याओं का पैर धुला और सिर में चुनरी बांधकर टीका लगाया। पंक्तियों में बैठीं बालिकाओं ने प्रसाद लिया और दक्षिणा के साथ विदा हुईं। बड़ी संख्या में बालिकाओं के साथ उनके अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। प्रतिवर्ष होने वाले कन्या भोज में स्थानीय बालिकाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर हवन-पूजन हुआ। इस मौके पर अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, गोविंद सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed