{"_id":"5c98e693bdec2214323f3b1a","slug":"171553524371-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात कालेजों की निरस्त हो जाएगी एनएसएस इकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात कालेजों की निरस्त हो जाएगी एनएसएस इकाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात कॉलेजों की निरस्त हो जाएगी एनएसएस इकाई
पीएसएमएस के तहत संयुक्त खाता न खुलवाने पर राज्य विश्वविद्यालय करेगा कार्रवाई
प्रतापगढ़। जिले के सात कालेजों में एनएसएस की इकाइयां निरस्त कर दी जाएंगी। संयुक्त खाता न खुलने के कारण राज्य विश्वविद्यालय ने कार्रवाई का निर्णय लिया है। राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज ने जिले में 41 कालेजों में एनएसएस का आवंटन किया है। इन कालेजों में 66 इकाइयां संचालित की जा रही हैं। इस बार एनएसएस में 6 हजार 550 छात्र-छात्राओं को पंजीकृत किया गया है। हालांकि इस बार जिले में दो नए कालेजों को एनएसएस संचालन की मान्यता मिली है। एनएसएस की इकाइयां आवंटित होने के बाद विश्वविद्यालय ने एक सप्ताह के अंदर प्राचार्य और कार्यक्रमाधिकारी के नाम से संयुक्त खाता खोलने का आदेश दिया था। पीएसएमएस के तहत सामान्य और विशेष शिविर के लिए खाता खुलना था। लेकिन एक सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी जिले के सात कालेजों ने अभी तक खाता नहीं खुलवाया है। लापरवाही बरतने वाले कालेजों की सूची विश्वविद्यालय ने तैयार कर ली है। जल्द ही इन कालेजों में एनएसएस इकाइयां निरस्त कर दी जाएंगी। पहले एनएसएस के लिए धनराशि चेक व हाथोंहाथ दी जाती थी, लेकिन पिछले वर्ष से विश्वविद्यालय ने खाते में धनराशि भेजने का निर्णय लिया था। जिसके तहत खाता खुलवाना होता है। विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ. उपेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सात कालेजों ने खाता नहीं खुलवाया है। लापरवाही करने वाले कालेजों के नाम फीड किए जा रहे हैं। जल्द ही इनकी इकाइयां निरस्त कर दी जाएंगी।
24 घंटे से अंधेरे में हैं 225 गांव के लोग
बीरापुर। बिजली व्यवस्था सुधारने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन गौरा व पांडेय तारा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 225 गांवों की लगभग 50 हजार आबादी 24 घंटे से अंधेरे में है। परीक्षा के साथ गर्मी और सहालग के समय बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का हाल बेहाल है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपकेंद्र के केबिल में फाल्ट आ जाने से दिक्कत हो रही है। विभाग के कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं। उधर, लगातार बिजली न आने से गांव के लोगों में आक्रोश है।
रामकथा सुनने से दूर होते हैं जीवन के दुख
प्रतापगढ़। शहर के अष्टभुजा नगर में सोमवार से शुरू हुई श्रीरामकथा के पहले दिन सोमवार को कथावाचक दशरथ जी महाराज ने चौपाइयों, भजनों और प्रसंगों के माध्यम से भगवान राम की महिमा का वर्णन किया। कहा कि रामकथा सुनने मात्र से ही जीवन के सारे दुख मिट जाते हैं। राम से बड़ा राम का नाम है। जिसको जपने से ही भक्त प्रभु का कृपापात्र हो जाता है। महाराज के भजन सुन श्रद्धालु भक्ति से सराबोर होकर झूम उठे। श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर अपनी अर्जियां लगाईं। कथा समाप्त होने के बाद भगवान राम की आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया गया। श्रीराम कथा सत्संग समिति के तत्वावधान में शुरू हुई रामकथा के पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सदाशिव पांडेय, अनूप श्रीवास्तव, संतोष दूबे, गिरिजाशंकर पांडेय, शिवशंकर खरे मौजूद रहे।