{"_id":"5c7be48bbdec224be317fef3","slug":"171551623307-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल केंद्रों पर दो घंटे के अंदर जमा करनी होंगी कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल केंद्रों पर दो घंटे के अंदर जमा करनी होंगी कापियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल केंद्रों पर दो घंटे के अंदर जमा करनी होंगी कापियां
परीक्षा केंद्र से 200 मीटर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर होगा प्रतिबंध
कुलपति ने जारी किया आदेश, नोडल केंद्र प्रभारियों की बैठक 4 मार्च को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। नकलविहीन परीक्षा की तैयारी को लेकर राज्य विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है। परीक्षा से पहले कुलपति ने सख्त लहजे में केंद्राध्यक्षों को आदेश दिया है कि गड़बड़ी होने पर बख्शा नहीं जाएगा। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर तक बाहरी लोगों के प्रवेश को इस बार प्रतिबंधित कर दिया गया है। नोडल केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होने के बाद दो घंटे के भीतर उत्तरपुस्तिका पहुंचाने का आदेश कुलपति ने दिया है।
राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार नई तरह से तैयारी की है। नए नियम लागू कर केंद्राध्यक्षों को सख्ती से नियम पालन का आदेश दिया है। इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोडल केंद्र बढ़ा दिए हैं। दरअसल, पूर्व में नोडल केंद्रों की संख्या कम होती है। ऐसे में दूर दराज के परीक्षा केंद्र से उत्तरपुस्तिकाएं समय से नोडल केंद्रों (संकलन केंद्रों)पर नहीं पहुंच पाती थी। वह परीक्षा समाप्त होने के बाद दूसरे दिन नोडल केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं पहुंचाते थे। जिससे कुछ परीक्षा केंद्रों पर कापियां लिखने का खेल हो जाता था। इस पर अंकुश लगाने के लिए इस बार नोडल केंद्र की संख्या बढ़ाते हुए उत्तरपुस्तिका जमा करने की समय सीमा भी तय कर दी है। परीक्षा समाप्त होने के दो घंटे के भीतर परीक्षा केंद्रों को नोडल केंद्रों पर उत्तरपुस्तिका जमा करनी होगी। देर होने पर केंद्राध्यक्षों को स्पष्टीकरण देना पड़ेगा। परीक्षा कक्षों में आगे और पीछे आडियोयुक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। कक्ष निरीक्षकों के आई कार्ड फोटो के साथ उसका पूरा विवरण अंकित करने का आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया है। वहीं परीक्षा केंद्र से 200 मीटर तक प्रबंधक के साथ ही बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा। उड़ाका दल के लिए टीम की सूची तैयार कर ली गई है।
वर्जन---
दो घंटे के अंदर केंद्राध्यक्षों को उत्तरपुस्तिका नोडल केंद्र पर जमा करनी होगी। परीक्षा कक्षों में आडियोयुक्त सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूरी तक प्रबंधक सहित बाहरी लोगों का प्रवेश पर प्रतिबंध होगा। कक्ष निरीक्षकों के आईकार्ड पर फोटो सहित पूरा विवरण रहना अनिवार्य है। परीक्षा से जुड़े निर्देश देने के लिए केंद्राध्यक्षों की बैठक 4 मार्च को बुलाई गई है। परीक्षा के दौरान गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र प्रसाद, कुलपति, राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज।
विवि ने जारी किया प्रवेश पत्र
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज की वार्षिक परीक्षाएं 6 मार्च से शुरु होने जा रही है। विश्वविद्यालय ने रविवार को कालेज लागिन पर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र का अपलोड कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी कालेज से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
5 मार्च को वितरित होगा एडमिट कार्ड
प्रतापगढ़। बद्री नारायण सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीए एवं बीएससी के परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र 5 मार्च को सुबह 10 बजे वितरित किया जाएगा। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रविप्रकाश सिंह ने दी है।
फोटो-
पाकिस्तान से मैच का बहिष्कार करे भारत सरकार
प्रतापगढ़। युद्ध काल में पाकिस्तान से खेल को मंजूर न करने का नारा पीबीपीजी कालेज में क्रीड़ा भारती के बैनर तले खिलाड़ियों ने लगाया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह कहा कि क्रीड़ा भारती के द्वारा विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले प्रतिभावन बालक एवं बालिकाओं को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारत सरकार से अपील की गई कि पाकिस्तान से मैच का बहिष्कार किया जाए। उपाध्यक्ष कर्मराज मंजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हम सभी पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करते हैं। जिला संयोजक रविप्रकाश सिंह के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने रैली निकाली। रैली में शामिल विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् का उद्घोष किया। कार्यक्रम का संचालन आलोक सतीश ने किया। इस मौके पर डॉ. अजय सिंह, रामकैलाश सरोज, अशोक सिंह, अनिल पाल, प्रमोद कुमार मौर्य, आनंद सिंह, रीना मौजूद रही।