फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रयागराज में सम्मानित किए गए धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय

प्रयागराज में सम्मानित किए गए धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय

Fri, 01 Feb 2019 08:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज में सम्मानित किए गए धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय
प्रयागराज में सम्मानित किए गए धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय
विज्ञापन

प्रतापगढ़। प्रयागराज में जियर स्वामी के मठ में रामानुज आश्रम के धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडेय (अनिरुद्ध रामानुजदास) को सम्मानित किया गया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवंश पुराण एवं सनातन धर्म के ग्रंथ भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। प्रयागराज में धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडेय को सम्मानित किए जाने से बेल्हावासियों में खुशी की लहर है। शुक्रवार को सर्वोदय सद्भावना संस्थान में आयोजित सभा मेें अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रयागराज मेें जियर स्वामी के मठ में आयोजित हिंदू परम धर्म संसद का प्रतिनिधित्व करते हुए धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महराज को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने, राम मंदिर का निर्माण तत्काल शुरू कराए जाने सहित धर्म संवर्धन की विभिन्न मांगों पर जोर दिया गया।

योगी व मोदी सरकार में महिलाएं सुरक्षित
प्रतापगढ़। शहर के अफीम कोठी में महिला मोर्चा का कमल शक्ति अभियान के तहत आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कार्यक्रम आयेाजित हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने महिला अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उपमा शर्मा ने महिलाओं के हित में चलाई जा रहीं भारत सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्या ने योगी सरकार में महिलाएं जितनी सुरक्षित हैं, पूर्व की सरकारों मेें नहीं रहीं। जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि योगी, मोदी महिलाओं के विकास को लेकर कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर पूजा पांडेय, कुसुमलता सिंह, अंशू सिंह, पूजा सिंह, कुसुम सिंह, रत्नाकुमार, विद्या मिश्रा, संगीता, राजकुमारी, शोभा, सुषमा कुरील आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बालक वर्ग में बृजेश, बलिका वर्ग में पूनम ने मारी बाजी
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खूब खेलो-खूब बढ़ो अभियान के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को खूब खेलो-खूब बढ़ो अभियान के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक- बालिकाओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। दौड़ में बालक वर्ग में बृजेश व बालिका वर्ग में पूनम रजक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लंबी कूद, डिस्कस, शाटपुट सहित खेलों में बच्चों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 00 मीटर दौड़ में बृजेश, अनूप, धर्मेंद्र व लंबी कूद में दिलशाद, राजकुमार, आसिफ खान क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से पूनम रजक, अंकिता पाल, पुष्पा व लंबी कूद में सरिता सरेाज, नीतू पाल, अंकिता कुमारी क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। इसी तरह दौड़, डिस्कस, शाटपुट, जेवलिन थ्रो में बच्चों ने दमखम दिखाया। इसके पूर्व सीओ रानीगंज रमेशचंद्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वजीर हसन रहे। इस मौके पर सूर्यभान, विनोद यादव, सूरज कुमार, अजय सिंह, हीरालाल, तरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed