फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   परीक्षा के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को देनी होगी सीसीटीवी रिकार्डिंग

परीक्षा के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को देनी होगी सीसीटीवी रिकार्डिंग

Thu, 24 Jan 2019 12:23 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा के बाद केंद्र व्यवस्थापकों को देनी होगी सीसीटीवी रिकार्डिंग
प्रतापगढ़। सात फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपादित कराने को लेकर जिलाधिकारी ने बुधवार को शहर के हादीहाल में केंद्र व्यवस्थापकों, जोनल, सेक्टर, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने नकलविहीन एवं शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा संपादित कराने को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 210 परीक्षा केंद्रों में जो केंद्र संवेदनशील श्रेणी में हैं, वहां पर विशेष व्यवस्था कराई जाएगी। जिससे किसी भी प्रकार की घटना न होने पाए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। किसी भी केंद्र से कैमरे में खराबी जैसी शिकायत नहीं आनी चाहिए। पेपर लिफाफा कटिंग, कापी की सीलिंग पैकिंग आदि कार्य कैमरे की निगरानी में होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा किसी भी समय प्रथम/द्वितीय पाली की परीक्षा की सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग मांगी जाएगी। रिकार्डिंग पूरी पारदर्शिता के साथ हो।
विज्ञापन


किसी भी प्रकार की खराबी होने पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्यवाही होगी। कापियों का वितरण सीरियल नंबर के अनुसार किया जाए। परीक्षा के दौरान कोई भी कक्ष निरीक्षक परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर ड्यूटी नहीं करेगा। संबंधित विषय के अध्यापक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। संकलन केंद्र पर निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत ही जमा करना होगा। केंद्र व्यवस्थापकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। जिसमें यदि परीक्षा केंद्र पर कोई समस्या आए तो तत्काल निराकरण हो सके। बोर्ड परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी मनोज, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. एसपी यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed