फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अब डाकघरों के ग्राहक भी कर सकेंगे आनलाइन लेन-देन

अब डाकघरों के ग्राहक भी कर सकेंगे आनलाइन लेन-देन

Thu, 20 Dec 2018 10:52 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अब डाकघरों के ग्राहक भी कर सकेंगे आनलाइन लेन-देन
अब डाकघरों के ग्राहक भी कर सकेंगे आनलाइन लेन-देन
विज्ञापन

प्रधानडाकघर व उपडाकघर के ग्राहकों को मिलेगी सुविधा, जल्द उठा सकेंगे लाभ
अमर उजाला व्यूरो
प्रतापगढ़। बैंकों से टक्कर लेने के लिए डाकघरों में भी लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। अब इंटरनेट बैंकिंग की तर्ज पर डाकघरों के ग्राहक भी आनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। महीने भर के भीतर उन्हें यह सुविधा मिलने लगेगी। प्रधान डाकघर सहित सभी उपडाकघरों में यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।
जिले में प्रधानडाकघर से जुड़े 44 उपडाकघर हैं। इसके अलावा 319 शाखा डाकघर हैं। डाक विभाग बैंकों की तर्ज पर डाकघरों की सेवाओं को भी हाईटेक करने में जुटा हुआ है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में सुविधाओं को अत्याधुनिक किया जा रहा है। डाक विभाग द्वारा सुकन्या योजना, मंथली इनकम, सावधि जाम, बचत योजना सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित हो रही हैं। पोस्ट आफिस सेविंग बैंक का भी संचालन हो रहा है। ग्राहकों के साथ लेन-देने की सुविधा को विभाग तेजी से सुधारने में जुटा है। इसी क्रम में डाकघर अपने करीब पांच लाख उपभोक्ताओं को आनलाइन लेन-देन की सुविधा देने जा रहा है। ग्राहक घर बैठे मोबाइल, लैपटॉप के जरिए लेन- देन कर सकेंगे। विभाग की मानें तो जल्द ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। सीनियर पोस्ट मास्टर एसके बुनकर ने बताया कि व्यवस्था शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है। अभी यह सुविधा केवल डाकघर तक ही सीमित रहेगी। अन्य बैंकों के खाते में डाकघर के ग्राहक इंटरनेट बैंकिं ग की व्यवस्था का लाभ नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

इनसेट---------------------
सुविधा के लिए इस तरह पूरी करें प्रक्रिया
प्रधान डाकघर व उपडाकघर में एक फार्म मिलेगा। जिसमें एकांउट नंबर, मेल आईडी, मोबाइल नंबर अंकित करना होगा। इसके अलावा पैनकार्ड, आधार कार्ड व पासबुक भी लाना होगा। ग्राहक की पुष्टि करने के बाद पासबुक उसे लौटा दी जाएगी। इसके बाद इंटरनेट प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीनियर पोस्ट मास्टर एसके बुनकर ने बताया कि प्रधानडाकघर व उपडाकघर में तैनात अधिकारी ग्राहकों को बताएंगे कि वह अपने मोबाइल, लैपटाप के जरिए कैसे लेन-देन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed