फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कुंभ के लिए संवारे जाएंगे कोहड़ौर से प्रयाग के बीच के स्टेशन

कुंभ के लिए संवारे जाएंगे कोहड़ौर से प्रयाग के बीच के स्टेशन

Sat, 17 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुंभ के लिए संवारे जाएंगे कोहड़ौर से प्रयाग के बीच के स्टेशन
प्रतापगढ़। फैजाबाद-इलाहाबाद मार्ग पर कोहड़ौर और प्रयाग के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के दिन बहुरने वाले हैं। कुंभ के मद्देनजर रेलवे ने इन स्टेशनों का कायाकल्प करने का निर्णय लिया है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए टीनशेड के साथ बिजली-पानी के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन


फैजाबाद-इलाहाबाद रेलमार्ग पर प्रतापगढ़ को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर स्टेशनों की हालत खस्ता है। छोटे स्टेशनों पर यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही इन स्टेशनों पर सन्नाटा छा जाता है। अंधेरा रहता है। पानी और शौचालय के भी कोई इंतजाम नहीं है। रात में ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों को अनहोनी की आशंका रहती है। ज्यादातर स्टेशनों पर टिकट बांटने की व्यवस्था भी ठेके पर है। अब रेलवे ने इन स्टेशनों की सुधि ली है। कुंभ में जाने वाले स्नानार्थियों को देखते इन स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा। रेलवे के अफसरों ने यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के साथ ही टिकट काउंटर खोलने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मिसरौली, जगेशरगंज, कोहड़ौर, भुपियामऊ, धीरगंज, सेवइत जैसे स्टेशन पर ट्रेनें रुकती हैं, लेकिन यात्री सुविधाओं की व्यवस्था नहीं है। भुपियामऊ को छोड़ दिया जाए तो अन्य स्टेशनों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। रात में ट्रेन से उतरने वाले यात्री गिरकर चोटहिल होते हैं। वहीं प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर काफी दिनों से फुटओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, लेकिन अभी तक तैयार नहीं हो सका है। रेल राज्यमंत्री के आने की सूचना पर निर्माण कार्य में तेजी आई थी, लेकिन कार्यक्रम कैंसिल होते ही सबकुछ पुराने ढर्रे पर है। कुंभ तक अगर फुट ओवरब्रिज नहीं बना तो हादसे की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इतना ही नहीं जगेशरगंज, विश्वनाथगंज स्टेशन पर डबल लाइन है। यहां फुटओवरब्रिज का निर्माण ही नहीं हुआ है। वहीं एडीएन निहालुद्दीन का कहना है कि कुंभ मेले के पहले प्रतापगढ़ का फुटओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। समस्त स्टेशनों के प्लेटफार्म के गड्ढों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से आए निर्देशों के तहत काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed