{"_id":"5b6c3f114f1c1b49778b6ea6","slug":"171533820689-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरगढ़ पीएचसी के फार्मासिस्ट पर वसूली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरगढ़ पीएचसी के फार्मासिस्ट पर वसूली का आरोप
Updated Thu, 09 Aug 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वसूली और रात में चिकित्सक के न रुकने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत की है। स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को तत्काल जांच कर जवाब देने को कहा है।
अमरगढ़ पीएचसी पर डॉक्टर आरसी यादव और फार्मासिस्ट पीपी ओझा की तैनाती है। पहलमापुर गांव की महिला संवारी देवी ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया कि फार्मासिस्ट और डॉक्टर मेडिकल प्रमाण पत्र के नाम पर वसूली करते हैं। रात में अस्पताल में नहीं रुकते हैं। जिससे पैसा पाते हैं उनका मेडिकल प्रमाणपत्र में र्फजी तरीके से अधिक चोट दर्शा देते हैं। जिले में इस तरह की शिकायतें पहले भी आती रही हैैं जिसमें पैसा लेकर मेडिकल में चोट के प्रतिशत को कम ज्यादा किया जाता है। फिर भी स्वास्थ्य विभाग में हो रहे इस र्फजीवाड़े की ओर किसी ध्यान नहीं जाता है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सीएमओ को जांच कर दो दिनों के अंदर आख्या मांगी है। सीएमओ ने दो टीमों का गठन कर जांच के लिए अमरगढ़ भेजा।