{"_id":"5a2694874f1c1b72548c15f6","slug":"171512477831-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत 17-15-32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत 17-15-32
Updated Tue, 05 Dec 2017 06:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
नगर कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव वार्ड निवासी सुनील विश्वकर्मा (28) पुत्र राम अवध विश्वकर्मा सोमवार रात जीजीआईसी के करीब एक मैरिज हाल में निमंत्रण में शामिल होने गया था। वहां से रात करीब दस बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। भैरोपुर के पास बेकाबू ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे सिर पर गंभीर चोट लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया, लेकिन चालक भाग निकला। कुछ लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। पूर्व सभासद के बेटे आबिद रजा ने खून से लथपथ सुनील को ई रिक्शा से जिला ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। यह खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।