फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1700 people will be vaccinated in Belha every day, a booth will be built in every block

बेल्हा में दिन 1700 लोगों को लगेगा टीका, हर ब्लाक में बनेगा एक बूथ

Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
1700 people will be vaccinated in Belha every day, a booth will be built in every block
1700 people will be vaccinated in Belha every day, a booth will be built in every block
कोरोना की वैक्सीन अभी भले ही न आई हो, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिदिन जिले के 17 सौ लोगों का टीकाकरण करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। शासन के आदेश पर एक टीम प्रतिदिन सौ लोगों को टीका लगाएगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने इसके लिए जिले के हर ब्लाक में एक टीम गठित की है। टीम के नोडल अधिकारी सीएचसी अधीक्षक होंगे। स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी और बीसीपीएम की निगरानी और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में टीकाकरण किया जाएगा। टीका के बाद मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसकी निगरानी के लिए दो चिकित्सक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

महामारी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जल्द आने वाली है। टीकाकरण की तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर ली है। सीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने वैक्सीन के रखरखाव के साथ कितनी मात्रा में लोगों को वैक्सीन का डोज देना है, इसका प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों को दिया। इसके बाद 17 ब्लाक के सीएचसी के एमओआईसी और स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी के साथ बीसीपीएम को बुलाकर प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पहले चरण में हर ब्लाक में एक बूथ बनेगा। एक बूथ पर एक सुरक्षाकर्मी समेत पांच लोग मौजूद रहेंगे। एक टीम एक दिन में सौ लोगों को टीका लगाएगी। टीका लगाने के बाद लोगों को आधे-घंटे तक एक अलग कमरे में रोका जाएगा। दूसरे चरण में यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो हर ब्लाक में दो टीमें बनाई जाएंगी।
जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा सके। सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। एमओआईसी की निगरानी में टीकाकरण किया जाएगा। मौके पर एक सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेगा। बार कोड के आधार पर टीकाकरण होगा। कोल्डचैन से बूथ तक वैक्सीन को ले जाने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।

सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही वैक्सीन आने वाली है। इसकऊी तैयारी पूरा कर ली गई है। वैक्सीन सीसीटीबी कैमरे की नजर में रखी जाएगी। मेन गेट पर तीन ताले लगाए जाएंगे। कैमरे की निगरानी में ताला खुलेगा और वैक्सीन को गाड़ी पोर लादा जाएगा। इसके बाद कैमरे की निगरानी में वैक्सीन को बूथ पर ले जाया जाएगा। आए हुए लोगों को टीकाकरण किया जाएगा। इन सबकी मॉनिटरिंग डीएम करेंगे। इसमें किसी तरह की मनमानी नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed