फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   17 thousand looted from grocery shopkeeper in broad daylight in Sheetlaganj market

शीतलागंज बाजार में दिन दहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसाई से 17 हजार लूटा

Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
17 thousand looted from grocery shopkeeper in broad daylight in Sheetlaganj market
कंधई थाने के शीतलागंज बाजार में पीड़ित किराना दुकानदार। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
शीतलागंकंधई थाना क्षेत्र के शीतलागंज बाजार में दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने किराना दुकानदार को तमंचा सटाकर 17 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शीतलागंज निवासी विकास कुमार गुप्ता की बाजार में किराना की दुकान है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से नकाबपोश तीन बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। एक बाइक पर ही बैठा रहा, जबकि दो बदमाश फिल्मी अंदाज में बाइक से उतरकर काउंटर पर पहुंच गए। विकास की कनपटी पर तमंचा सटाकर गल्ले में रखे 17 हजार रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के समय दुकान में लगभग आधा दर्जन लोग मौजूद थे, लेकिन असलहा देखकर किसी की आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। बाजार के कुछ लोगों ने एफसीआई गोदाम बीरमऊ तक पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर क्षेत्राधिकारी पट्टी दिलीप सिंह कंधई पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। दुकानदार की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्राधिकारी पट्टी दिलीप सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

कंधई थाने के शीतलागंज बाजार में किराना दुकान में लूट करने के लिए तमंचा लेकर काउंटर पार करता बदमाश

कंधई थाने के शीतलागंज बाजार में किराना दुकान में लूट करने के लिए तमंचा लेकर काउंटर पार करता बदमाश- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed