{"_id":"5eefad998ebc3e42e6731a3f","slug":"17-shopkeepers-sued-for-opening-shop-after-9-pm-pratapgarh-news-ald279018671","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात नौ बजे के बाद दुकान खोलने पर 15 दुकानदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात नौ बजे के बाद दुकान खोलने पर 15 दुकानदारों पर मुकदमा
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने रात नौ बजे से लेकर सात बजे तक बिना वजह कार व बाइक लेकर घूमने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बाद भी लोग न केवल दुकानें खोल रहे हैं बल्कि कुछ लोग कार व बाइक से शहर में घूमते रहते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस का डंडा चला है। 15 दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए 76 बाइक व कार सवार लोगों पर कार्रवाई की है।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लागू हुआ था। एक जून से अनलॉक करते हुए जिला प्रशासन ने साफ निर्देश दिया था कि रात नौ बजे से लेकर सुबह सात बजे तक लोग घरों में रहें। बिना जरूरी कार्य के बाहर न निकलें, लेकिन आदेश को दरकिनार करते हुए लोग मनमानी कर रहे हैं। प्रतिबंध के बाद भी रात में बाइक व कारों से देर रात तक लोग घूमते नजर आते हैं। रात में दुकानों के खुलने व बिना वजह के घूमने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
जिले की रिपोर्ट शून्य देख शासन ने नाराजगी जताई। जिसके बाद शनिवार से पुलिस व प्रशासनिक अमला ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने लगा है। शनिवार को दुकान खोलने वाले केसरवानी मिष्ठान भंडार, किशोरी मिष्ठान भंडार, शिवानी मिष्ठान, भंगवा चुंगी पर होटल संचालक मनोज, सीताराम रेस्टोरेंट, कपलिा पशु आहार, अनूप बिस्किट सेंटर, गोपाल फर्नीचर, सार्क जनरल स्टोर, सिटी लाइफ शापिंग, प्रकाश स्वीट्स, मनोज किराना स्टोर, मशीनरी व पाइप की दुकान जीआईसी के सामने, मयंक किराना स्टोर व गाजी चौराहा मिष्ठान भंडार राजेश के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। शहर में घूम रहे बाइक व कार सवार 76 लोगों का चालान किया गया। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि यह अभियान अब रात भर चलेगा। बिना वजह के बाइक व कार लेकर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी। इसके अलावा जो दुकानदार रात में अपनी दुकान खुली रखेंगे। उन पर मुकदमा दर्ज होगा।
विज्ञापन
मॉस्क लगाकर न चलने वाले लोगों को देना पड़ रहा जुर्माना
शहर में बिना मास्क लगाकर बाइक चलाने वाले लोगों को 100 रुपये जुर्माना देना पड़ रहा है। शहर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी बिना मास्क व हेलमेट के चलने वालों की धरपकड़ कर रही हैं। मॉस्क लगाकर न चलने वाले लोगों को 100 रुपये का जुर्माना चुकता करना पड़ रहा है।