{"_id":"6362b9139458cc4a1f51d73e","slug":"17-new-positives-of-dengue-in-24-hours-pratapgarh-news-ald345086845","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के पांच मोहल्ले में डेंगू का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के पांच मोहल्ले में डेंगू का कहर
विज्ञापन
17 new positives of dengue in 24 hours
शहर के पांच मोहल्लों में डेंगू का कहर जारी है। दिनों दिन डेंगू संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा डेंगू पॉजिटिव मरीज बेगमवार्ड और सदर बाजार इलाके में हैं। 24 घंटे के भीतर डेंगू के 17 नए संक्रमित मिले। पालिका ने बुधवार को वृहद अभियान चलाकर बुखार व डेंगू से पीड़ित लोगों के मोहल्लों में फॉगिंग व दवाओं का छिड़काव कराया।
जिले में डेंगू तेजी से कहर बरपा रहा है। बुधवार को 24 घंटे के भीतर जिले में 17 डेंगू पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की। जिले में डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 255 हो गई है। शहर के पल्टन बाजार, सदर बाजार, बेगमवार्ड, अजीतनगर , शिवजी पुरम मोहल्ला में ज्यादा डेंगू पॉजिटिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को प्रभावित इलाके में कैंप किया। संक्रमितों के घर पर ही सैंपल लेकर किट से जांच करना मजबूरी बना है। वहीं किसी को तीन दिन से ज्यादा बुखार हो रहा है तो वे प्राइवेट पैथालॉजी में डेंगू जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
पल्टन बाजार के एक व्यापारी परिवार के तीन सदस्य डेंगू पॉजिटिव हो गए हैं।
बेगमवार्ड, अजीत नगर और सदर बाजार में अनगिनत लोग डेंगू संक्रमित हो चुके हैं। जिलाधिकारी की नाराजगी के बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने अपने कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर पालिका प्रशासन ने दवा का छिड़काव कराया। फॉगिंग के साथ संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए शिविर लगाया गया।
दवा के छिड़काव के साथ नगर पालिका शहर में लगातार फॉगिंग करा रही है। टीम भेजकर बुखार से पीड़ित मरीजों का इलाज भी कराया जा रहा है। डेंगू पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। डॉ. जीएम शुक्ला, मुख्य चिकित्साधिकारी।