{"_id":"6ae0e8461f7ae591f808e8a3","slug":"164-centres-proposed-for-board-examinations-pratapgarh-news-c-262-1-slp1001-181068-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बोर्ड परीक्षा के लिए 164 केंद्र प्रस्तावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बोर्ड परीक्षा के लिए 164 केंद्र प्रस्तावित
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। परिषद ने शनिवार को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 164 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया है, जबकि पिछली बार 166 केंद्र बनाए गए थे। इस बार दो केंद्र कम किए गए हैं। हालांकि अभी इन केंद्रों पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
जनपद स्तर पर परीक्षण और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। परिषद ने प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होने के बाद आपत्तियों और शिकायतों के लिए भी अवसर दिया है।
यदि किसी विद्यालय या संबंधित पक्ष को प्रस्तावित परीक्षा केंद्र के निर्धारण को लेकर कोई शिकायत है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना प्रत्यावेदन ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। इसके लिए 28 अक्तूबर तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि प्रत्यावेदन दर्ज कराने वालों को अपनी आपत्ति के समर्थन में स्पष्ट कारण और संबंधित साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। केवल शिकायत दर्ज कराना पर्याप्त नहीं होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन प्रत्यावेदन करना होगा। प्राप्त आपत्तियों के परीक्षण के बाद डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की ओर से सूची की समीक्षा और अनुमोदन के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।