फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   समर कैंप में बच्चों ने सीखा कलाकृतियां बनाना

समर कैंप में बच्चों ने सीखा कलाकृतियां बनाना

Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
समर कैंप में बच्चों ने सीखा कलाकृतियां बनाना

विज्ञापन
समर कैंप में बच्चों की कलात्मक क्षमता का विकास
पहली बार किसी मिडिल स्कूल में हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बेलखरनाथधाम विकास खंड के मिडिल स्कूल मरुआन में पहली बार ऐसा हुआ, जब गर्मी के दिनों में समरकैंप का आयोजन कर बच्चों की कलात्मक क्षमता का विकास किया गया। सप्ताह भर चले कार्यक्रम में स्प्रे पेंटिंग, शैडो आर्ट, पॉट डेकोरेशन, पेपर क्रॉफ्ट, फ्लावर मेकिंग के गुर सिखाए गए।
बेसिक शिक्षा विभाग के मिडिल स्कूल मरुआन में समरकैंप में बच्चों ने कलाकृतियां बनानी सीखीं। सप्ताह भर चले कार्यक्रम में स्प्रे पेंटिंग, शैडो आर्ट, पॉट डेकोरेशन, पेपर क्राफ्ट, फ्लावर मेकिंग बनाने की होड़ लगी रही। अखबार के पन्नों को काटकर बच्चों ने विविध प्रकार की कलाकृतियां बनाईं। शिक्षिका रश्मि मिश्रा के देखरेख में हुए समरकैंप में भाग लेने वाले बच्चों की परीक्षण भी किया गया। अच्छा प्रदर्शन करने वाली मनीषा यादव, सोनम, पुनीत, प्रिंस, विजय और महक को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


15 जून से हज पर जाने वालों को लगेगा टीका
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले से हज करने के लिए जाने वालों को 15-25 जून के मध्य में टीका लगाया जाएगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने बताया कि प्रशिक्षण और टीकाकरण के लिए स्थल का चयन कर लिया गया है। शहर के नूरी म स्जिद और कुंडा के मदरसा बाजे असहब बरई में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोटेदार के बेटे को लात-घूसों से पीटा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगरकोतवाली के बनबीरकाछ के कोटेदार त्रिभुवन सरोज ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंगों ने गुरुवार को उसके बेटे सुरेश कुमार सरोज को लात-घूसों से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर 21,000 रुपये छीन लिए। कोटेदार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed