{"_id":"5c3de775bdec22738a4733e2","slug":"161547560821-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर का स्टाक खत्म, पंजीयन के बाद भी हजारों उपभोक्ता बिजली से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर का स्टाक खत्म, पंजीयन के बाद भी हजारों उपभोक्ता बिजली से वंचित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजीकरण के बाद भी हजारों बिजली से वंचित
मीटर का स्टाक खत्म, बगैर मीटर लगाए नहीं है केबिल जोड़ने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मीटर के फेर में हजारों लोग पंजीकरण के बाद भी बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। पखवारे भर से विभाग में मीटर का स्टाक खत्म चल रहा है। विभाग का आदेश है कि मीटर के साथ ही नया पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता बिजली का उपभोग करेंगे। ऐसे में हजारों लोग पंजीकरण कराने के बाद भी मीटर की बाट जोह रहे हैं।
जिले मेें सौभाग्य योजना के तहत हर घर को रोशन करने का प्रयास किया रहा है। विद्युत विभाग का दावा है कि बेल्हा को बिजली से रोशन कर सौभाग्यशाली घोषित कर दिया गया है। जिले में सौभाग्य योजना के तहत एक लाख सात हजार नि:शुल्क कनेक्शन वितरित किए गए हैं। विभाग नए पंजीकरण कराने वालों को अपनी तरफ से मीटर दे रहा है। निर्देश है कि विभागीय मीटर के साथ ही नए कनेक्शन को बिजली का उपभोग करने दिया जाएगा। ताकि नए सिरे से मीटर लगाने का झाम नहीं रहे और बिजली की खपत का रिकार्ड रखा जा सके। मगर विभागीय अधिकारी आदेश के मुताबिक व्यवस्था को लेकर तनिक भी सक्रिय नहीं हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो एक लाख 7 हजार नए कनेक्शन के सापेक्ष 20 हजार ऐसे नए पंजीकरण हैं, जो मीटर के फेर में अब तक बिजली का उपभोग नहीं कर सके हैं। मीटर का स्टाक पखवारे भर से खत्म हुआ है। पंजीकरण कराने वाले लोग मीटर के स्टाक की जानकारी करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। मीटर कब तक आएगा, इस बारे में अफसर कुछ नहीं बता पा रहे हैं। ऐसे में पंजीकरण कराने वाले लोग परेशान हैं। अधीक्षण अभियंता एसके सिंह ने बताया कि मीटर की उपलब्धता के लिए पत्र लिखा गया है। जल्द ही मीटर का स्टाक आ जाएगा।