फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जनसता दल (लोकतांत्रिक) होगा राजाभैया की पार्टी का नाम

जनसता दल (लोकतांत्रिक) होगा राजाभैया की पार्टी का नाम

Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
जनसता दल (लोकतांत्रिक) होगा राजाभैया की पार्टी का नाम
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) होगा राजाभैया की पार्टी का नाम
विज्ञापन

पूर्व मंत्री और कुंडा विधायक के आवेदन पर चुनाव आयोग ने लगाई मुहर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कुंडा के विधायक और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया की नई पार्टी के नाम को लेकर दो महीने से चल रहे कयासों पर विराम लग गया है। राजाभैया की नवगठित पार्टी का नाम जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) होगा। चुनाव आयोग ने इस नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।
कुंडा से लगातार छह बार से विधायक राजाभैया ने राजनीति में 25 साल पूरे होने पर नई पार्टी के गठन की घोषणा की थी। करीब दो महीने पहले उन्होंने नई पार्टी के गठन के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया था। राजाभैया की तरफ से चुनाव आयोग में नई पार्टी के लिए जनसत्ता पार्टी, जनसत्ता दल और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) नाम दिए गए थे। 30 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में जुटे समर्थकों के बीच ही नई पार्टी के नाम का ऐलान करने की तैयारी थी, लेकिन तब तक चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम फाइनल किया। सोमवार को चुनाव आयोग ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नाम पर अपनी मुहर लगाई। इसकी जानकारी होने के बाद राजाभैया के समर्थक खुशी से झूम उठे। सेामवार को प्रताप सदन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपालजी ने बताया कि आयोग ने जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के नाम पर अपनी सहमति दी है। पार्टी के नाम तय होने के बाद अब पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर का दौरा किया जाएगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा, पूर्व प्रमुख विवेक त्रिपाठी, लाल साहब, विनय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


0000000
फोटो-
बीस दिव्यांगों को बांटी गई ट्राई साइकिल
पट्टी(ब्यूरो)। प्रदेश सरकार दिव्यांग जनों की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे इन्हें भी मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। दिव्यांग कल्याण विभाग भी बेहतर काम कर रहा है। इसके अलावा शादी अनुदान राशि भी भाजपा सरकार ने बढ़ा दी है। यह बातें ब्लाक परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बीस दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल व अन्य उपकरण वितरण के दौरान भाजपा नेता राजीव प्रताप उर्फ नंदन ने कहीं। सोमवार को ब्लाक परिसर में जैतापुर की रेनू, चितईपुर की आशिया, अरैला की कलावती, डेईडीह धौरहरा की फूलकली, व रेड़ीगारापुर के प्रिंस शर्मा समेत अन्य दिव्यांग जनों को ट्राई साईकिल प्रदान की गई। खंड विकास अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि पात्र लोगों का चयन कर उन्हें भी इस सुविधा से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू, नगर पंचायत अध्यक्ष खेदनलाल, अशोक श्रीवास्तव, डा.केएल विश्वकर्मा, राकेश सिंह, रमाकांत मिश्र प्रधानर, रवींद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed