फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सफाईकर्मी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

सफाईकर्मी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सफाईकर्मी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
सफाईकर्मी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

कर्ज से परेशान था सफाईकर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/कटरागुलाब सिंह। सोमवार को सफाई कर्मचारी समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक सफाई कर्मचारी कर्ज से परेशान था।
जेठवारा थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी मिट्ठूलाल प्रजापति (50) सफाई कर्मचारी के पद पर अपने ही ग्राम सभा में तैनात था। रविवार की रात उसने परिवार के साथ खाना खाया और सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। सोमवार की सुबह 5 बजे उसकी पत्नी राजकुमारी जब कमरे में गई तो मिट्ठूलाल को फांसी के फंदे से झूलते देखकर दंग रह गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना जेठवारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सफाई कर्मचारी की पत्नी का कहना है कि उसने लोन पर का कार खरीदी थी। उसकी किश्त नहीं भर पा रहा था। इससे वह काफी परेशान रहता था। इसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। मिट्ठूलाल के दो बेटे और तीन बेटियां हैं।
उधर, नगर कोतवाली के कांशीराम कॉलोनी जोगापुर निवासी राजेश गौड़ (22) पुत्र रामशिरोमणि ने रविवार की देर रात कमरे के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पास-पड़ोस के लोग पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कॉलोनी में राजेश के मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग तो पारिवारिक विवाद तो कुछ लोग किसी युवती के चक्कर में फांसी लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। हालांकि परिजन और पुलिस अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


जमीन विवाद में मारपीट, चार लोग घायल
राजगढ़। जमीन के विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। नगर कोतवाली के सरायसागर गांव निवासी पकंज पुत्र बलराम की पड़ोसी राम सिंह से जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। इससे पंकज को गंभीर चोटें आईं। शोर पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर पंकज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पंकज ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। उधर, कंधई थाना के जैतीपुर निवासी सुनीता (40) पत्नी अर्जुन का पड़ोसी से जमीन विवाद चल रहा है। विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर पड़ोसियों ने सुनीता (28) की पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे दिनेश (24) पुत्र बंगाली व सुनीता (35) पत्नी राकेश को भी पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में सेल्समैन घायल
प्रतापगढ़। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के पूरे देवकी निवासी रोहित पांडेय (42) पुत्र रामशंकर पांडेय सदर बाजार स्थित पेट्रोलपंप पर सेल्समैन के पद पर तैनात है। वह सोमवार को फैजाबाद-प्रयागराज राजमार्ग पार कर रहा था। इस बीच अनियंत्रित कार ने उसे टक्क र मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed