फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दिनभर सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर

दिनभर सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर

Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिनभर सोशल मीडिया पर चला बधाई का दौर
सोशल मीडिया पर दिनभर रक्षाबंधन के पर्व की बधाई का दौर चला। फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए वीडियों कालिंग कर लोगों ने एक- दूसरे को बधाई दी। खासबात यह थी कि जो भाई-बहन राखी के पर्व पर नहीं मिल सके, वह भी वीडियो कालिंग के जरिए बहन से बातचीत करते रहे। शहर से लेकर गांव तक दिनभर बधाई व शुभकामना का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


खूब बिकी मिठाइयां, दिनभर दुकानों पर रही भीड़
राखी के पर्व अंतिम दौर तक मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही। ससुराल से मायके जाने वाली बहनें दुकानों पर खरीदारी करती नजर आईं। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, अंबेडकर चौराहा, घंटाघर, भंगवाचुंगी सहित प्रमुख बाजारों में देरशाम तक चहल-पहल बनी रही। इससे दुकानदारों की चांदी रही। कई मिठाइयों के तो स्टाक ही खत्म हो गए। दुकानदारों की मानें तो राखी के पर्व पर बूंदी के लड्डू की खूब डिमांड रही।
विज्ञापन


मंदिरों एवं शिवालायों में उमड़ी रही भीड़
प्रतापगढ़। रक्षाबंधन के पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। बेलपत्र, दूध, मदार आदि अर्पित कर भक्तों ने बाबा भोले का जलाभिषेक कर मत्था टेका। शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन का दौर चला। बाबा बेलखरनाथधाम में सुबह से ही जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की भीड़ रही। पंचोपचार से बाबा बेलखरनाथ की महाआरती हुई। इससे पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। इसके बाद जलाभिषेक का क्रम शुरू हुआ। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन पूजन करने को लेकर लोग उमड़े रहे। इसी तरह बाबा घुइसरनाथधाम, बाबा बालुकेश्वरनाथ, बाबा हौदेश्वरनाथ में भी दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ रही। मां बेल्हादेवी, मां बाराही, मां सकंटहरिणी देवीधाम, मां चंद्रिकन देवी धाम में भी दशनार्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed