{"_id":"5a61f4ef4f1c1b88268b550a","slug":"161516369135-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 267 समितियों पर आज होगा नामांकन 18-29-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 267 समितियों पर आज होगा नामांकन 18-29-53
Updated Fri, 19 Jan 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की 267 समितियों पर आज होगा नामांकन
29 जनवरी को सदस्य प्रबंध कमेटी और 30 जनवरी को सभापति का होगा चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले की कोआपरेटिव समितियों पर आधी-अधूरी तैयारियों के बीच शनिवार को नामांकन होगा। शुक्रवार को समितियों पर मतदाता सूची का प्रकाशन होना था, मगर साधन सहकारी समिति अंतू पर शाम पांच बजे तक सूची का प्रकाशन नहीं किया। इसकी शिकायत अफसरों से की गई है।
कोआपरेटिव समितियों पर चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को जिले की सभी समितियों पर मतदाता सूची का प्रकाशन होना था। इसके लिए दो से तीन बजे का समय निर्धारित किया गया था। मगर साधन सहकारी समिति अंतू पर शाम पांच तक मतदाता सूची लेकर कोई नहीं पहुंचा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश मिश्र, बीडीसी सुरेंद्र मिश्रा ने इसकी शिकायत बीडीओ और एआर से की है। मतदाता सूची में नाम कटने से बेसिक शिक्षा परिषद वेतनभोगी सहकारी समिति पर शिक्षकों ने नाराजगी प्रकट की है। शिक्षक नेता सुदीप पांडेय ने मतदाता सूची सार्वजनिक नहीं किए जाने पर चुनाव में गड़बड़ी होने कीक आशंका जताई है। सहायक निबंधक अरविंद प्रकाश ने बताया कि शनिवार को नामांकन और 29 जनवरी को प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव, 30 जनवरी को सभापति का चुनाव होगा।
लेखपालों पर गाज, पकड़ी आंदोलन की राह
20 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। खतौनी में हिस्सेदारों का अंश निर्धारित करने में लापरवाही करने वाले सदर तहसील में तैनात 20 लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है। शुक्रवार को कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लेखपालों ने तहसीलदार का अविलंब तबादला करने और कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रतिकूल प्रविष्टि का पत्र मिलते ही सदर तहसीलदार के खिलाफ लेखपालों ने मोर्चा खोल दिया। लेखपालों का कहना था वह उनके निर्देश पर ही कार्य कर रहे हैं। अंश निर्धारण, ग्रामसभा संपत्ति रजिस्टर की फीडिंग के साथ ही श्रावास्ती मॉडल पर सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने का अभियान चल रहा है। सभी लेखपाल युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं। इसके बावजूद कार्रवाई की जा रही है। लेखपालों ने चेताया है कि 22 जनवरी तक तहसीलदार सदर का तबादला और कार्रवाई वापस नहीं ली जाती है, तो कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर सदर अध्यक्ष प्रदीप दुबे, मंत्री रवि शंकर ओझा सहित संघ के साथी मौजूद रहे।
21 को डीजे, आर्केस्टा संचालकों की बैठक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पुलिस ज्यादती के खिलाफ शहर के प्लाजा पैलेस में 21 जनवरी को 11 बजे डीजे और आर्केस्टा संचालकों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें समस्या के निराकरण की पहल की जाएगी।
तदर्थ शिक्षकों की बैठक रविवार को
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के माध्यमिक स्कूलों में तैनात तदर्थ शिक्षकों की बैठक 21 जनवरी को 11 बजे होगी। शिक्षक नेता प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि बैठक में प्रतिभाग करने सुल्तानपुर से संजय सिंह आ रहे हैं।