{"_id":"595f82514f1c1b01558b46ee","slug":"161499431505-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" निरीक्षण में बंद मिला पड़वासी स्कूल 8","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में बंद मिला पड़वासी स्कूल 8
Updated Fri, 07 Jul 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला पड़वासी स्कूल
स्कूल से गायब रहने वाले सात शिक्षक-शिक्षिकाओं पर गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जुलाई सत्र में दूसरे दिन स्कूलों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे बीएसए को सदर विकास खंड का प्राइमरी स्कूल पड़वासी सुबह 08.05 बजे स्कूल बंद मिला। बिहार ब्लाक और रामपुर संग्रामगढ़ के स्कूलों में गायब मिले शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगा दिया है।
सदर विकास खंड का प्राइमरी स्कूल पड़वासी सुबह 08.05 बजे बंद मिला। इस स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापक विद्यासागर, सहायक अध्यापक कल्पना ओझा, प्रकृति सिंह गायब मिली। बिहार विकास खंड के प्राइमरी स्कूल शेषपुर चौरास में प्रधानाध्यापक राजमणि उपाध्याय बगैर किसी सूचना के गायब मिले। रामपुर संग्रामगढ़ के प्राइमरी स्कूल ढिंगवस में सहायक अध्यापक राजीव कुमार यादव बगैर अवकाश लिए गायब रहे। प्राइमरी स्कूल मोठिन और पूर्व माध्यमिक स्कूल मोठिन में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार के द्वारा दीवाल पर स्कूल का नाम और अधिकारियों का मोबाइल नंबर नहीं लिखाने पर वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।