{"_id":"624c61e8f63f114162793ea9","slug":"16-lakh-cash-stolen-from-retired-diwan-s-closed-house-in-broad-daylight-pratapgarh-news-ald3302514101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड फायरमैन के बंद मकान से 16 लाख की नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड फायरमैन के बंद मकान से 16 लाख की नकदी चोरी
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पूरे बेदुआ में चोरी की घटना के बाद पीड़ित से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
दिनदहाड़े रिनगर कोतवाली के सदर विकासखंड के नवनिर्मित आवास के पीछे पूरे बेंदुआ में मंगलवार को दिनदहाड़े सेवानिवृत्त दीवान के घर से बदमाश 16 लाख रुपये चुराकर भाग निकले। मकान का दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद फायरमैन की पत्नी और बेटी को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।
नगर कोतवाली के पूरे बेंदुआ निवासी श्रीनाथ पाल फायर ब्रिगेड विभाग में दीवान के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह अपनी पत्नी उमा, दो बेटे व एक बेटी के साथ रहते हैं। मंगलवार को श्रीनाथ पाल किसी काम से बैंक गए थे। पत्नी उमा भी बेटी को लेकर बाजार चली गईं। करीब एक घंटे बाद वह घर लौटीं। दरवाजे का ताला खोलकर भीतर गईं। इस बीच अपने दूसरे कमरे की आलमारी खोली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आलमारी में रखे 16 लाख रुपये गायब था।
उन्होंने सूचना पुलिस के साथ श्रीनाथ को भी दी। दिनदहाड़े बंद मकान से 16 लाख रुपये चोरी की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। नगर कोतवाल, सीओ सिटी अभय पांडेय फोरेंसिक टीम लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के दौरान उमा ने बताया कि आलमारी का ताला बंद कर उन्होंने अपने बेड के तकिए के नीचे चाभी छिपा दी थी। मकान के बाहर का दरवाजा बंद कर चाभी तुलसी के पौधे के नीचे छिपाई थी। तब तक श्रीनाथ पाल भी पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, शनिवार व सोमवार को उन्होंने अपने खाते से 16 लाख रुपये निकाले थे। वह एफडी कराना चाहते थे। करीब दो घंटे की छानबीन के बाद पुलिस उमा व उसकी बेटी को लेकर कोतवाली चली आई। जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
इतने रुपया बैंक से निकाल कर लाने की जानकारी दोनों बेटों से श्रीपाल व उसकी पत्नी उमा ने छिपाई थी। रुपये की जानकारी केवल तीन लोगों को ही थी। पूछताछ चल रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सीसीटीवी में श्रीनाथ, उमा व बेटी के अलावा कोई नहीं दिखा
पूरे बेंदुआ निवासी श्रीनाथ पाल के मकान के सामने मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। सीसीटीवी में मकान से श्रीनाथ, उमा व उसकी बेटी ही आती-जाती नजर आई। दूसरा कोई मकान के दरवाजे के इर्द-गिर्द भी नजर नहीं आया। मकान के सभी कमरों की चाभी तुलसी के पौधे के नीचे रखी थी।