{"_id":"5d0921b88ebc3e41086d6374","slug":"15608795303-pratapgarh-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पति ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पति ने पीटा
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता को पति ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। सुजानगंज थाना क्षेत्र के जोगरपुर निवासी अब्दुल मतीन ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि चार वर्ष पूर्व बेटी नगीना की शादी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नसीम से की थी। मंगलवार को पति ने दहेज की मांग करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी।
उचक्कों ने खाते से उड़ाए पचास हजार
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। फोन पर एटीएम का गुप्त कोड पूछने के बाद उचक्कों ने खाते से पचास रुपये उड़ा दिए। प्रयागराज जिले के मऊआइमा थाना क्षेत्र के पिकुआ गांव निवासी नंदलाल व उनके चाचा गया प्रसाद से एक व्यक्ति ने फोन पर खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए एटीएम का पिन कोड पूछ लिया। उसके बाद दोनों के खाते से पंजाब नेशनल बैक रानीगंज के एटीएम से दो बार में पचास हजार रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।
राज्यस्तरीय टीम ने टीबी खोजी अभियान की हकीकत खंगाली
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के अंर्तगत संडिला गांव में मगंलवार राज्य स्तरीय टीम ने आदर्श श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षेत्र के शेखूपुर, बरहदा, संडिला सहित गांवों में जाकर टीबी खोजी अभियान की हकीकत खंगाली। बरहदा गांव की आशा सुमित्रा व नीलम की शिथिलता पाए जाने पर फटकार लगाई। अधीक्षक डा. ओपी सिंह ने बताया कि अभियान के तहत कुल 2800 घरों से 17491 सदस्यों की स्क्रीनिंग कराई गई है। 84 लोगों की जांच में तीन सक्रिय टीबी के मरीज पाए गए। इस मौके पर रामेंद्र तिवारी, देवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आवरा मवेशी ने अधेड़ को किया जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। आवारा मवेशी ने अधेड़ को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण उसे सीएचसी ले गए। मंगलवार को थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी कल्लू तिवारी सुबह अपने खेत से आवारा पशुओं को भगा रहे थे। इसी बीच एक मवेशी ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के दौडने पर उनकी जान बची।
रंजिश में सगी बहनों की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने सगी बहनों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता के भाई ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
थाना क्षेत्र सरायशेर खां निवासी अंकित तिवारी ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मंगलवार को दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी प्रशांत दूबे व उनके भाई उसकी बहन रीना व हीना को पीटने लगे। शोरगुल होने पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।