फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   कोटेदार और युवक को पीटा

कोटेदार और युवक को पीटा

Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार और युवक को पीटा
कोटेदार और युवक को पीटा
विज्ञापन

पीड़ित परिजनों ने हंगामा करते हुए जाम किया रोड
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज/बाघराय। दो अलग-अलग घटनाओं में जहां कोटेदार को मारपीट कर घायल कर दिया गया, वहीं ढाबे पर एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक की पिटाई से नाराज उसके परिजनों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। इसके साथ ही मारपीट के आरोपी युवकों को थाने उठा लाई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवानी गांव निवासी फूलचंद्र यादव का नरई चौराहे पर ढाबा है। सोमवार की शाम उसी के गांव के कुछ युवक ढाबे के पास बैठकर विवाद कर रहे थे। इस पर ढाबा संचालक के लडक़े ने युवकों को हटने के लिए कहा। दोनों के बीच विवाद हुआ तो उन लोगों ने उसे पीट दिया। उसकी पिटाई की खबर मिलते ही परिजन और गांववालों ने सैकड़ों की संख्या में चौराहे पर आकर हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि आए दिन यह लोग मारपीट करते रहते हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुशवाहा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों से पूछताछ की। बाद में आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद जाम खत्म किया गया। मारपीट के आरोपी दीपक कुमार पांडेय पुत्र सुरेश, विनोद पांडेय पुत्र पारसनाथ, अजीत पांडेय पुत्र राजा पांडेय निवासी नेवानी नरई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, एक अन्य घटना में महेशगंज थाना क्षेत्र के परियावां ग्रामसभा के कोटेदार राजेंद्र प्रसाद यादव उर्फ राजन को सोमवार की शाम कोटे की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। कोटेदार की तहरीर पर पुलिस ने अविनाश, लवलेश ,पवन समेत चार लोगों के खिलाफ घर मे घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके साथ ही घायल कोटेदार को इलाज के लिए भेजा। उधर, बाघराय थाना क्षेत्र के छतार गांव निवासी रामभजन यादव की पत्नी ऊषा देवी को रास्ते के विवाद को लेकर पडोसी संतलाल यादव, उसके बेटे बलजीत सिंह व पत्नी किरण ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ऊषा देवी पत्नी रामभजन यादव को इलाज के लिए सीयचसी बाघराय ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे के एक्सीडेंट की खबर सुन मां को हार्टअटैक, चली गई जान
घायल युवक भी मां की मौत से हो गया बदहवाश
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। हादसे में बेटे के घायल होने की खबर सुन मां को दिल का दौरा पड़ गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के आमामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज (20) पुत्र रामखेलावन मंगलवार को किसी काम से कुंडा जा रहा था। रास्ते मे उसकी बाइक के सामने सुअर आ गई। इससे टकराकर धर्मेंद्र गिर पड़ा और उसे मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उसे कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। इसके बाद उसके घर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल भागे। वहीं एक्सीडेंट की खबर मिलते ही धर्मेंद्र की मां तेरसा देवी (60) को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें भी लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से घायल धर्मेंद्र भी बदहवास हो गया है।

ट्रक-टवेरा की टक्कर में युवक गंभीर
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के शेख़पुर आशिक गांव के पास लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर टवेरा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिडंत हो गई। इसमें टवेरा का ड्राइवर इरफान पुत्र मजहर मल्हू का पुरवा थाना मांधाता गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से इरफान को कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। इरफान के परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया था।

आग लगने से गृहस्थी जली
कुंडा(ब्यूरो)। बाघराय के बारों गांव निवासी शिव प्रसाद सरोज पुत्र राजाराम सरोज के यहां अचानक आग लग गई। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से कच्चा मकान जलने लगा। जिस समय आग लगी उस समय शिवप्रसाद घर पर नहीं था। बच्चे और महिलाएं शोर मचाती हुई घर से बाहर निकलीं। इसके बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। गांव वालों के मुताबिक शिवप्रसाद की आर्थिक हालात खराब है। आग लगने की वजह से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी है। खाने के लिए घर में अब अन्न का एक दाना भी नहीं है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।


बाइक और साइकिल की भिड़ंत मे दो घायल
बाघराय(ब्यूरो)। प्रयागराज के नबाबगंज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी विकास पाल (22) अपनी बहन किरन पाल (20) पुत्री दीनबन्धु को बाइक से बैठाकर डेरवा दवा लेने जा रहा था। कुशहा गांव के पास एक साइकिल से बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने उन्हें इलाज के बाद जिलाचिकितसालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed