{"_id":"5d07d4e88ebc3e2c7546cc6a","slug":"15607943313-pratapgarh-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर चहुंओर जश्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर चहुंओर जश्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 00
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत पर चहुंओर जश्र
रात में फोड़े पटाखे, दिन में जगह-जगह निकले जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में वल्र्ड कप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार जीत से शहर से लेकर गांव तक जश्र का माहौल रहा। आधी रात लोगों ने घर से बाहर निकलकर पटाखे फोड़े तो सोमवार को दिन में जगह-जगह जुलूस निकालकर भारत माता के जयकारे लगाए। शहर से लेकर गांव तक चहुंओर जश्र का माहौल दिखा।
रविवार को दोपहर बाद भारत-पाक के महामुकाबले को लेकर लोगों में गजब का जोश दिखा। दोपहर 3 बजे के बाद लोग टीवी पर चिपके रहे। आधी रात पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे चित हो गई। भारत की शानदार जीत को लेकर लोग जश्न में डूब गए। शहर में बाबागंज, पल्टनबाजार, जोगापुर, स्टेशन रेाड, पंजाबी मार्केट सहित शहर में जगह- जगह युवाओं एवं बच्चों ने पटाखे दागे व भारत माता की जय के जयकारे लगाए। इधर सुबह हुई तो लोगों का जोश दोगुना दिखा। स्टेडियम में क्रिकेट खिलाडिय़ों ने जुलूस निकाला। शहर में भ्रमण कर भारत माता की जय के जयकारे लगाए व लोगों को मिठाईयां बांटी। इसी तरह शहर में जगह- जगह जुलूस निकाले गए।
भंडारा आज
प्रतापगढ़। ज्येष्ठ माह के समापन पर कचहरी में मंगलवार को एसपी आफिस के बगल भंडारे का आयेाजन किया गया है। महाप्रसाद का वितरण दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी पूर्व जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के महामंत्री जेपी मिश्र ने दी।
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर मारपीट
शिवगढ़। कंधई बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर मारपीट हुई। सूचना पर दीवानगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग भाग निकले। चौकी इंचार्ज ने उमेश ङ्क्षसह ने बताया कि पूरे पंाडेय गांव में दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची तो लोग भाग निकले थे। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
आग लगने से वन संपदा राख
शिवगढ़। पट्टी कोतवाली के डढ़वा महोखरी गांव की पाल बस्ती व बंशीपट्टी के जंगलों में रविवार की रात आग लग गई। इससे लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर ग्रामीणों आक्रोश रहा।