{"_id":"5d0696af8ebc3e43151337fa","slug":"156071286611-pratapgarh-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित के हर शॉट बजीं तालियां, लगते रहे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित के हर शॉट बजीं तालियां, लगते रहे जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
00
रोहित के हर शॉट पर बजीं तालियां, लगते रहे जयकारे
दोपहर तीन बजे भारत-पाक का महामुकाबला शुरू होते ही थम गया शहर, टीवी से चिपके लोग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दोपहर तीन बजे मैच शुरू होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग टीवी स्क्रीन से चिपक गए। भारत के पहले बल्लेबाजी करने की सूचना मिलने के बाद लोग भागकर घर पहुंचे। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल की शानदार शुरुआत ने लोगों को दिल जीत लिया। रोहित के हर शॉट पर लोग तालियां बजाते रहे। बीच-बीच में भारत माता की जय का उद्घोष भी होता रहा। शहर में कई स्थानों पर दुकानों पर भी मैच देखने के लिए लोग जुटे रहे।
रविवार को भारत-पाक क्रिकेट मैच को लेकर बेल्हा के लोगों में गजब का उत्साह था। लोग मैच शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह से ही हार-जीत को लेकर चर्चा छिड़ी थी। दोपहर तक शहर में अच्छी-खासी चहल पहल थी, मगर तीन बजते ही अचानक सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग अपने-अपने घरों मेें टीवी स्क्रीन से चिपक गए। दोपहर 3 बजे टॉस के बाद पाकिस्तान के पहले गेंदबाजी करने के निर्णय पर लोग झूम उठे। इंग्लैंड के मैनचेस्टर के मैदान पर रोहित शर्मा और केएन राहुल ने धुआंधार शुरुआत की तो खूब तालियां बजीं। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजर, सदर बाजार, पंजाबी मार्केट में भारत माता के जयकारे भी लगते रहे। 136 रन की ओपनिंग साझेदारी पर लोग प्रसन्न नजर आए। रोहित और केएल राहुल की शानदार बैटिंग देख लोग रोमांच से भरे रहे। केएल राहुल के आउट होने के बाद विराट ने मोर्चा संभाला। 38 ओवर तक रोहित शर्मा भी टिके रहे। 234 के स्कोर पर उनका विकेट गिरा। उन्होंने शानदार 140 रन की बनाए। रोहित, पांड्या और विराट की बैटिंग देखने के लिए लोग शाम तक टीवी स्क्रीन पर टिके रहे। भारत-पाक मैच को लेकर बेल्हा शाम तक थमा रहा।
फोटो 00
भई, कोहली-रोहित ने रंग जमा दिया
भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर बोले लोग, पाकिस्तान को धो डाला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से लोग खासे प्रसन्न नजर आए। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, केएल राहुल की धुआंधार पारियों के बाद फिर कप्तान विराट कोहली की बल्लेबाजी की भी लोग सराहना करते रहे।
विज्ञापन
इनसेट----------------
फोटो 0013
भारतीय टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी। खिलाड़ी खरे उतरे। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की हवा निकाल दी। खिलाडिय़ों के खेल की जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
सुधांशु सिंह
फोटो 00
भारत-पाकिस्तान मैच का रोमांच अन्य मैचों की अपेक्षा अलग रहता है। रोहित शर्मा और केएल राहुल की शानदार पारी ने यह तय कर दिया था कि पाक को पहाड़ जैसा लक्ष्य मिलेगा। भारत ने जबरजस्त शुरुआत की।
सूबेदार
--------------------------------------
फोटो 00
वल्र्ड कप में पाकिस्तान भारत से जीत नहीं पाया है। भारत के खिलाडिय़ों ने इस रिकार्ड को कायम रखने के लिए जी-जान लगा दिया। अच्छे प्रदर्शन से इसे रिकार्ड को कायम रखने की पूरी कोशिश की है।
मो. शकील
----------------------------------------
फोटो 00
रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की। ओपङ्क्षनग करने आए रोहित ने शानदार 140 रन बनाए। मैदान पर 38 ओवर तक टिके रहे। रोहित शर्मा आउट न हुए होते तो यह लक्ष्य 400 के पार जाता।
प्रभात श्रीवास्तव
-------------------------
फोटो00
धोनी के अलावा भारतीय टीम के सभी खिलाडिय़ों ने पिच पर बेहतर प्रदर्शन किया है। केएल राहुल, रोहित, हार्दिक व विराट कोहली ने मैदान पर टिककर जीत का बड़ा लक्ष्य रखा। सभी खिलाडिय़ों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
आजम अली
-----------------------------
फोटो 00
भारत के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह परिस्थितियां चाहे जैसी हों, उनका बल्ला बोलता है। वन डाउन पर आकर शानदार पारी से पाकिस्तान को चित कर दिया।
अतुल सिंह
-----------------------------
फोटो 00
वल्र्ड कप मैच में भारत की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजों पर हावी रही। इस मैच में भी भारतीय खिलाडिय़ों ने पाक गेंदबाजों की हवा निकाल दी।
सैयद मसूद
---------------------------------
फोटो 00
भारत की टीम वल्र्ड कप में शामिल सभी देशों की टीम से बेहतर है। शुरुआत से ही भारतीय खिलाडिय़ों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। वल्र्ड कप का फाइनल मुकाबला भी भारत के नाम होगा।
राजेश पांडेय
-------------------
फोटो 00
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय सराहनीय रहा। पहले बल्लेबाजी करने से टीम को पिच का भी फायदा मिला। खिलाडिय़ों ने भी इसका फायदा उठाया और पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया।
मो. इरफान
-------------------------
फोटो 00
हार्दिक पांड्या के रूप में भारत को बेहतरीन आल राउंडर खिलाड़ी मिला है। पहले से मजबूत टीम इस बार वल्र्ड कप में पहुंची है। अब तक के मैचों में टीम ने यह साबित भी कर दिखाया है।
पंकज मिश्रा