{"_id":"5d064dcc8ebc3e3547750e89","slug":"156069420819-pratapgarh-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने धर्मेद्र प्रताप को सौंपी चार जिलों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने धर्मेद्र प्रताप को सौंपी चार जिलों की कमान
विज्ञापन
फोटो-

प्रतापगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह की पदोन्नति की गई है। काशी प्रांत अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय ने उनको विभाग प्रमुख प्रयागराज बनाया है। प्रयागराज, प्रयाग महानगर, कौशांबी और प्रतापगढ़ की कमान उन्हे सौंपी गई है। चार जिलों की कमान मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। डॉ. राजेश शर्मा को जिला प्रमुख का पद सौंपा गया। रंजीत पटेल जिला सह प्रमुख, शिवम पांडेय को जिला संयोजक और अर्पित मिश्रा को जिला सहसंयोजक को दायित्व सौंपा गया है। प्रयागराज में चल रहे चार दिवसीय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अभ्यास वर्ग में पदों का दायित्व सौंपा गया। इस मौके पर अनिकेत तिवारी, सुधांशु मिश्रा, अमरमणि मिश्र, दीपेश जैन, रमेश सिंह, अतुल तिवारी, प्रियम त्रिपाठी, आदित्य सौरभ, अर्पित तिवारी, अर्पित तिवारी,आशीष राय, पार्थ सिंह, विनय दूबे आदि मौजूद रहे।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने जताई शोक संवेदना
प्रतापगढ़। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र की पत्नी, पुत्री व पौत्री के निधन पर पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना जताई है। पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह हृदय विदारक घटना है। जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती है।
बीएड की प्रायोगिक परीक्षा 29 जून को
प्रतापगढ़। सत्र 2016-17 बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों की मौखिक व प्रायोगिक परीक्षा राज्य विश्वविद्यालय परिसर में 29 जून को सुबह 10 बजे होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर साथ में प्रवेश पत्र की छाया प्रति और आधारकार्ड लेकर जाना होगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने दी।