{"_id":"5d064dc68ebc3e3547750e84","slug":"156069420110-pratapgarh-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर प्रचंड गर्मी, शाम को अंधड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर प्रचंड गर्मी, शाम को अंधड़
विज्ञापन
फोटो 00
दिनभर प्रचंड गर्मी, शाम को अंधड़
टीनशेड और छप्पर उड़े, जगह-तगह तार टूटने ठप रही बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जून माह में गर्मी अपने तेवर में है। रविवार को दिन भर तेज धूप और लू ने लोगों को बेहाल कर दिया। धूप इतनी तेज थी कि बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया। शाम को अचानक से मौसम बदला और अंधड़ चलने से अफरातफरी मच गई। तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर टीनशेड और छप्पर उड़ गए। जगह-जगह बिजली के तार टूटकर गिर पड़ेे। पूरे शहर की बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। शहर से लेकर गांव तक अफरातफरी मची रही। रविवार को न्यूनतम तापमान 32.6 व अधिकतम 42.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया।
जून माह के मध्य चरण में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। शनिवार की तरह रविवार को भी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह आठ बजते-बजते धूप इतनी तेज हो गई थी कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था। दोपहर में आसमान से आग बरस रही थी। लू के थपेड़ों से बुरा हाल था। गर्मी इतनी अधिक थी कि एसी और कूलर फेल नजर आए। एसी और कूलर के सामने बैठने पर भी राहत नहीं थी। धूप से बचने के लिए लोग घरों और दुकानों में कैद रहे। दोपहर में पछुआ हवाएं और तेज हो गईं। अधिकतम तापमान 42.7 पर पहुंच गया। शाम छह बजे के बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली और तेज हवाएं चलने लगीं। जिससे बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए, तार भी टूटे। इससे पूरे शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई।