फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में आग से तीन घरों की गृहस्थी जली

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से तीन घरों की गृहस्थी जली

Sat, 15 Jun 2019 08:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से तीन घरों की गृहस्थी जली
फोटो---
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में आग से तीन घरों की गृहस्थी जली
लीलापुर (ब्यूरो)। संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से छप्परनुमा तीन घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। लालगंज कोतवाली के क्षेत्र के मुल्तानीपुर निवासी सुरेश पाल शुक्रवार की रात गर्मी के चलते घर के बाहर सो रहे थे। इसी बीच संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में आग लग गई। आग लगने से उसका घर धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते पड़ोस के अनिल पाल व सूरसती देवी के घर भी आग के लपेटे में आ गए। ग्रामीणों नेे आधी रात घंटों मशक्कत कर किसी तरह आग बुझाई तो ग्रामीण राहत की सांस ले सके। घटना में तीनों छप्परनुमा घरों की गृहस्थी जल गई। जिससे लोग खुले आसमान में रहने का मजबूर हो गए हैं। बता दें कि बीती तीन जून को सुरेश पाल के चाचा भीम पाल का घर भी संदिग्ध परिस्थिति में जल गया था। जिसमें पीड़ित ने खुर्शीद सहित सात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीन घरों में आग लगने की घटना को लोग उसी मामले से जोड़कर देख रहे हैं।

लापरवाही से शोपीस बने हैंडपंप, पेयजल की किल्लत
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। स्थानीय कौशल्यापुर बाजार में भीषण गर्मी बढने के साथ ही पेयजल की किल्लत बढ़ गई। यहां लगे इंडिया मार्का हैंडपंप लापरवाही के चलते बदहाल हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी न तो ग्राम प्रधान पेयजल की समस्या का निराकरण कर सके और न ही ब्लाक के जिम्मेदार अफसर। बाजार में इलाहाबाद बैंक समीप लगा सरकारी हैंडपंप पानी देना बंद कर चुका है। काफी देर चलाने के बाद ही पानी की चंद बूंदें निकलती हैं। इसी तरह गल्ला मंडी के समीप लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी शोपीस बन चुका था। प्रधान व ब्लाक कर्मियों के सुनवाई नहीं करने पर दुकानदारों ने आपस में चंदा जुटाकर हैंडपंप की मरम्मत कराई। अब यह नल लोगों की प्यास तो बुझा रहा है, लेकिन गंदगी के अंबार के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सत्येंद्र सिंह, उदय कुमार, अनुभव, राजू, देशराज आदि का कहना है कि ग्राम प्रधान व ब्लाक कर्मचारियों की लापरवाही से पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


पचास लीटर अवैध शराब संग दो महिलाएं गिरफ्तार
लालगंज (ब्यूरो)। पचास लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सांगीपुर पुलिस शुक्रवार की रात गश्त पर निकली थी। भगतपुर गांव में दो महिलाएं घर से कुछ दूरी पर संदिग्ध परिस्थिति में मिली तो पुलिस उनसे पूछताछ करने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों के घरों की तलाशी ली तो पचास लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई। इस पर आरोपी सावरा देवी पत्नी रामकिशोर व गोमती देवी पत्नी पंडोही को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में दोनों आरोपियों को मुचलके पर जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना समाधान दिवस में चार शिकायतें निस्तारित
लालगंज (ब्यूरो)। स्थानीय कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। तहसीलदार अजीत सिंह व कोतवाल मनोज तिवारी की अगुवाई में समस्याओं की सुनवाई की गई। दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। जबकि अन्य के शीघ्र निस्तारण के लिए टीमों का गठन किया गया है। वहीं सांगीपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने समस्याओं की सुनवाई की। एसडीएम ने दो शिकायतों का निस्तारण कराया और अन्य के लिए राजस्व व पुलिस की टीमों को गठन किया है।

राहगीरों व श्रद्धालुओं को पिलाया शर्बत
लालगंज(ब्यूरो)। नगर के हनुमान मंदिर के सामने ज्येष्ठ माह के अंतिम शनिवार पर राहगीरों व स्थानीय लोगों को शर्बत पिलाया गया। राजकुमार शुक्ल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में दिन भर चिलचिलाती गर्मी में लोग शर्बत का आनंद उठाते देखे गए। इस मौके पर सदाशिव जायसवाल, ब्रजघोष ओझा, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, रविकांत, अहमद, उत्कर्ष, दिनेश मिश्र, उत्तम शुक्ल, अंजनी कौशल, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

शेड में गंदगी का अंबार देख भड़के अधिवक्ता
लालगंज(ब्यूरो)। तहसील परिसर में नियमित साफ सफाई नहीं होने पर अधिवक्ताओं ने आक्रोश जताया। शनिवार को संयुक्त अधिवक्ता संघ के महामंत्री आशीष तिवारी की अगुवाई में वकीलों ने तहसीलदार से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील के शेडों में गंदगी के चलते वादकारियों व अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, राजेश सरोज, विनोद मौर्य, शशिकांत मिश्र, हरिशंकर द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, मो. इरफान, सुशील शुक्ल, विपिन शुक्ल, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।

चार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा
लालगंज (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश को लेकर हुए बवाल में चार के खिलाफ हत्या के प्र्रयास व तोड़फोड़ का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। लालगंज कोतवाली के बेलहा मदनगढ़ निवासी अजमेर खान पुत्र जमील का आरोप है कि बीती 13 जून को रंजिश के चलते गांव के सफी, मुकीम, हकीम व शहबान अचानक घर पर धावा बोल दिया। हमलावरोंने लाठी डंडे से घर के बारह खड़ी दो कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस करने पर नाराज हमलावरों ने उसी दिन आधी रात कुल्हाड़ी व चाकू से लैस होकर उसे व पत्नी जरीना को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावरों ने घर में रखे कीमती सामानों को तोडक़र क्षतिग्रस्त कर दिया। शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार की रात हत्या के प्रयास व घर में घुसकर तोड़फोड़ के आरोप में केस दर्ज किया है।

फोटो--
ईमान व इंसानियत जिंदगी का सबसे बड़ा फर्ज : मोना
सराय नारायन सिंह के मदरसे में आयोजित मुशायरे में पहुंचीं विधायक
लालगंज (ब्यूरो)। क्षेत्र के सराय नारायन सिंह स्थित मदरसा दारुल उलूम कोटिला में शुक्रवार की रात जुमा मुबारकबाद नमाजे ईसा को लेकर जश्रे मुशायरा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि ईमान व इंसानियत की हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा फर्ज हुआ करता है। उन्होने लोगों से कहा कि तरक्की और खुशहाली के लिए सबसे बड़ी जरूरत आपसी मेलजोल व मोहब्बत के माहौल को मजबूत बनाना है। विधायक मोना ने कहा कि रामपुर खास की शान हर वक्त तरक्की व आपसी भाईचारे की रही है, इसे कोई भी ताकत बिगाडने में कामयाब नहीं हो सकती। इस मौके पर मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मो. जब्बार, अशोक सिंह, मो. सलीम, रईस, साबित, नाजिम आदि मौजूद रहे। उधर शनिवार को क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना बेलहा गांव पहुंचकर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोविंद सिंह के आकस्मिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात लालगंज कैंप कार्यालय पर कार्यकताओं के साथ बैठक की। विधायक आराधना मिश्रा मोना शाम को संयुक्त अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र व पूर्व अध्यक्ष अजय शुक्ल गुड्डू के संयोजन के आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed