फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान का बीज

किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान का बीज

Fri, 07 Jun 2019 11:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान का बीज
किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा धान का बीज
विज्ञापन

आय दोगुनी करने की दिशा में हुई पहल, हाईब्रिड धान पर भी मिलेगा अनुदान
ब्लाकों में पहुंचा बीज, आनलाइन भुगतान होगा अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। धान का बीज अब उन्हें पचास प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा। ब्लाकों से मिलने वाले बीज के लिए किसानों को पूरी धनराशि चुकता करनी होगा, और खरीद का पचास प्रतिशत धनराशि अनुदान के तौर से सीधे खाते में भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए अब हाईब्रिड धान बिक्री की अनुमति मिल गई है। इससे किसान अपनी पसंद के अनुरुप धान का बीज खरीद सकेंगे।
किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में कृषि विभाग ने धान के बीज की कीमत आधी करके अधिकाधिक किसानों से नया बीज बोने की पहल की है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि अधिकांश किसान 15-20 पुराना बीज बोते है, इससे उत्पादन का सही लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए अभी तक धान के बीज पर 25 प्रतिशत अनुदान देने वाला कृषि विभाग इस वर्ष 50 प्रतिशत अनुदान पर धान का बीज मुहैया कराने का फैसला किया है। अभी तक हाईब्रिड बीज नहीं बिक्री करने का फैसला करने वाले अफसरों ने अब बिक्री की छूट दे दी है। कृषि विभाग ने पहले चरण में जिले के लिए 650 कुंतल धान का बीज मंगाया है। डीपीटी 5204, पूसा सुगंधा, मालवीय सुगंधा, पंत 24, सिपाह-एक के साथ ही हाईब्रिज के प्रजातियां उपलब्ध हैं। दरअसल, में धान बिक्री के समय हाईब्रिड धान को लेकर काफी समस्या खड़ी हो जाती है। इसीलिए अधिकांश किसान हाईब्रिड धान बोने से कतराते हैं।
विज्ञापन

इनसेट---------
नर्सरी डालने की तैयारी में जुटे किसान
धान की फसल रोपित करने के लिए किसान नर्सरी डालने की तैयारी में है।
किसान पानी और बीज के भाग-दौड़ शुरू कर दिए हैं। हालांकि अधिकांश किसानों ने नर्सरी डाल भी दिया है। मगर गर्मी अधिक होने के कारण अधिकांश किसान नर्सरी डालने में देरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन------
किसानों को पचास प्रतिशत अनुदान पर बीज मुहैया कराया जा रहा है। बीज सस्ता होने से अधिक से अधिक किसान बीज खरीदकर नर्सरी डाल सकेंगे। अनुदान की राशि बाद में खाते में भेज दी जाएगी। जिले के 17 ब्लाकों में बीज बिक्री किया जा रहा है। किसान अपनी आवश्यकता के अनुरूप खरीद सकते हैं।
डॉ. अश्विनी सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed