फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लालगंज में ब्राडबैंड सेवा चरमराई

लालगंज में ब्राडबैंड सेवा चरमराई

Thu, 06 Jun 2019 08:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
लालगंज में ब्राडबैंड सेवा चरमराई
लालगंज में ब्राडबैंड सेवा चरमराई
विज्ञापन

माहभर से बीएसएनसल की इंटरनेट सेवा को तरस रहे उपभोक्ता
विभाग को लाखों का नुकसान, शिकायत पर बेपरवाह बने अफसर
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की इंटरनेट ब्राडबैंड सेवा महीने भर से बदहाल है। अफसरों के लापरवाह बन जाने से विभाग को प्रतिदिन लाखों का नुकसान हो रहा है। शिकायतों की अनदेखी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामूली सी खराबी दूर नहीं होने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
लालगंज तहसील क्षेत्र के रामपुर बावली, सांगीपुर, उदयपुर, रानीगंज कैथौला, घुइसरनाथ धाम, अठेहा आदि प्रमुख बाजारों में बीएसएनएल के ब्राडबैंड के सैकड़ों उपभोक्ता हैं। लापरवाही के चलते महीने भर से इंटरनेट सेवा बदहाल हो चली है। इससे ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विभाग को प्रतिदिन लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ब्राडबैंड सेवा बदहाल होने से लोगों का व्यापार भी चौपट हो रहा है। इसको लेकर महीने भर से सैकड़ों बार उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बेपरवाह अफसरों के चलते मामूली सी खराबी दूर नहीं हो सकी। खराबी दूर होना तो अलग बात है अभी तक उपखंड के आला अफसर जिले से टेक्निकल टीम तक नहीं बुला सके। जिससे लोगों को महीने भर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या हल नहीं होने सेे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। ऐसे में एक तरफ जहां निजी टेलीकॉम कंपनियों समस्याओं को निस्तारण तुरंत करती हैं, वहीं सरकारी दूरसंचार विभाग के अफसर व कर्मचारी बार-बार शिकायत के बाद भी महीने भर में खराबी दूर करने के लिए मौके पर भी नहीं पहुंच सके। इससे बीएसएनएल की साख पर बट्टा लगने के साथ ही लाखों के राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

वर्जन--
महीने भर से ब्राडबैंड खराब होना बड़ी लापरवाही है। समस्या को तत्काल ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा, साथ ही महीने भर खराबी ठीक क्यों नहीं हुई इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एके सिंह, टीडीएम

फोटो---
अवैध निर्माण पर अधिवक्ताओं का हंगामा, तहसील में तालाबंदी
एसडीएम का घेराव कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नोकझोंक के बाद एसडीएम चैंबर से उठकर चले गए सीओ
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। भूमिधरी की जमीन पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध निर्माण पर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। दफ्तरों में तालाबंदी के साथ एसडीएम का घेराव कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं से कहासुनी व नोकझोंक के बाद समस्या सुनने पहुंचे सीओ एसडीएम चैंबर से उठकर चले गए। हंगामें के चलते तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।

सांगीपुर थाना क्षेत्र के चमतरूपुर भोजपुर निवासी हरिकिशोर तिवारी तहसील में अधिवक्ता हैं। आरोप है कि उनकी भूमिधरी की जमीन पर बुधवार की रात पुलिस की मिलीभगत से विपक्षियों ने जबरन शौचालय का निर्माण कर लिया। इसको लेकर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने गुरुवार को नारेबाजी करते हुए तहसील में हंगामा शुरू कर दिया। नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील के कार्यालयों में ताला जड़ दिया। एसडीएम मोहनलाल गुप्ता का घेराव कर विपक्षियों से मिलीभगत करने वाले सांगीपुर एसओ समेत दो दरोगाओं पर कार्रवाई की मांग करने लगे। अधिवक्ताओं का हंगामा देखकर एसडीएम ने समस्या के समाधान के लिए सीओ रमेशचंद्र को चैंबर में बुलाया। यहां बातचीत के दौरान अधिवक्ताओं ने सीओ को जमकर खरीखोटी सुनाई। अधिवक्ताओं के विरोध व नोकझोंक के बाद सीओ रमेशचंद्र एसडीएम चैंबर से उठकर चले गए। बाद में एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने मामले की जांच कराने के बाद अवैध निर्माण हटवाने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं का शांत कराया। अधिवक्ताओं के हंगामे व नारेबाजी के चलते तहसील पसिरर में अफरातफरी का माहौल रहा। हंगामे के दौरान तहसील में न्यायिक व प्रशासनिक कामकाज भी कुछ देर तक बाधित रहा। इस मौके पर संघ के महामंत्री आशीष तिवारी, देवीप्रसाद मिश्र, कमलेश तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सतीश उपाध्याय, टीपी यादव, संदीप सिंह, संजय सिंह, दिनेश सिंह, राकेश शुक्ल, शैलेंद्र शुक्ल, शिवनारायण शुक्ल, शेष तिवारी, संजय दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed