फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जिले के 5,10,400 किसानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये

जिले के 5,10,400 किसानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये

Sat, 01 Jun 2019 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
जिले के 5,10,400 किसानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये

विज्ञापन
जिले के 5,10,400 किसानों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये
1,80,452 किसानों के खाते में पहुंचे चुके हैं चार-चार हजार रुपये
प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का दायरा बढ़ने से किसानों में खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के 5,10,400 किसानों को अब छह-छह हजार रुपये वार्षिक मिलेंगे। अभी तक लघु और सीमांत किसानों को ही योजना के दायरे में शामिल किया गया था। मगर मोदी कैबिनेट की पहली बैठक में इसका दायरा बढ़ा दिया गया है।
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत के बाद मोदी सरकार ने किसानों का दिल जीतने का प्रयास किया है। भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादे में महात्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का दायरा बढ़ाकर सभी किसानों को लाभान्वित करने का फैसला किया गया है। फरवरी माह में मोदी सरकार ने आठ बीघे से कम जमीन वाले किसानों को ही योजना का लाभ देने के लिए चिह्नित किया गया था। फरवरी में योजना लागू होने के बाद जिले के 1,80,452 किसानों के खाते में चार-चार हजार रुपये आ गए हैं। जबकि मोदी सरकार के नए फैसले से 3,29,948 और किसानों को भी लाभ मिलने की उम्मीद जगी है। जिले के 2240 राजस्व गांवों में लघु और सीमांत किसानों की संख्या 4,83,086 है, जबकि 27,314 ऐसेे किसान हैं जिनके पास आठ बीघे से अधिक जमीन है।
विज्ञापन

इनसेट----------
डाटा फीडिंग को फिर चलेगा अभियान
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह-छह हजार रुपये किसानों के खाते में भेजने के लिए डाटा ऑनलाइन करने का अभियान एक बार फिर चलेगा। इससे राजस्व और कृषि विभाग की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----------
लेखपालों के खेल से वंचित रह गए थे हजारों किसान
फरवरी में लागू प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लेखपालों ने जेब भरने के चक्कर में हजारों लाभार्थियों का डाटा नहीं फीड कराया था। किसानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की तो लेखपालों ने अपने बचाव में कह दिया था इनके पास आठ बीघे से अधिक जमीन है। मगर अब लेखपालों के पास कोई जवाब नहीं होगा।

वर्जन--------
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जमीन की सीमा को समाप्त कर दिया गया है। इसलिए जिन किसानों के पास जमीन है, वह सब योजना के पात्र माने जाएंगे। हालांकि अभी गाइडलाइन नहीं आई है। आते ही अभियान प्रारंभ कराया जाएगा।
श्रीराम यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed